Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    • जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » बीएमसी में नई हीमोडायलिसिस मशीन का उद्घाटन सीताराम रसोई टीम के जनसहयोग से किडनी रोगियों को मिली नई जीवन-आशा
    स्वास्थ्य

    बीएमसी में नई हीमोडायलिसिस मशीन का उद्घाटन सीताराम रसोई टीम के जनसहयोग से किडनी रोगियों को मिली नई जीवन-आशा

    admin By adminFebruary 14, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । बुंदेलखंड अंचल के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तब जुड़ गई, जब बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर में एक और नई अत्याधुनिक हीमोडायलिसिस मशीन का विधिवत उद्घाटन समारोह में संपन्न हुआ। यह जीवनरक्षक मशीन समाजसेवी संस्था सीताराम रसोई टीम के उदार सहयोग से कॉलेज को भेंट की गई है। इस पहल से क्षेत्र के किडनी रोगियों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभय तिर्की, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, डॉ. मनीष जैन, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष ,फैकल्टी सदस्य, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
    अध्यक्षता कॉलेज के डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने की।
    मंच संचालन के दौरान वक्ताओं ने इस जनहितकारी पहल को समाज और चिकित्सा संस्थान के बीच सशक्त समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
    बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम
    बुंदेलखंड क्षेत्र में क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) एवं अन्य गुर्दा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सीमित डायलिसिस मशीनों के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे कई बार स्थिति गंभीर हो जाती थी। नई मशीन के जुड़ने से डायलिसिस यूनिट की क्षमता में वृद्धि होगी और प्रतिदिन अधिक मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा।
    मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय ने कहा
    हेमोडायलिसिस मशीन केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि यह उन मरीजों के लिए जीवन का संबल है जो नियमित डायलिसिस पर निर्भर हैं। इस मशीन के माध्यम से हम अधिक मरीजों को समय पर उपचार प्रदान कर पाएंगे।
    उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए प्रयासरत है और समाज के सहयोग से यह लक्ष्य और भी प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।
    इस अवसर पर सीताराम रसोई टीम के सक्रिय सदस्यों प्रकाश चौबे,
    आलोक अग्रवाल, दिलीप बुखारिया,
    श्री संजू चौरसिया, प्रभात जैन राजेश गुप्ता को सम्मानित किया गया।
    टीम के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना है। भोजन सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा में योगदान देना उनके लिए गर्व का विषय है।
    उन्होंने कहा यदि हमारी इस छोटी-सी पहल से किसी जरूरतमंद मरीज को राहत मिलती है, तो यही हमारे प्रयास की सबसे बड़ी सफलता है। वरिष्ठ चिकित्सकों —म् डॉ रमेश पांडेय,डॉ. अभय तिर्की, डॉ. देवेंद्र अहिरवार एवं डॉ. मनीष जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह मशीन डायलिसिस की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों में सुधार लाएगी। इससे संक्रमण की संभावना कम होगी और मरीजों को अधिक आरामदायक उपचार उपलब्ध होगा।
    विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि मेडिकल छात्रों को भी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी। मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि नई मशीन के प्रारंभ होने से अब मरीजों को दूरस्थ शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से लाभ मिलेगा। डायलिसिस की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार संभव होगा।
    विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित और समय पर डायलिसिस मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार करता है। यह मशीन न केवल उपचार की संख्या बढ़ाएगी, बल्कि सेवा की गुणवत्ता को भी सुदृढ़ करेगी। डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने कहा आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में नई हीमोडायलिसिस मशीन का उद्घाटन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सशक्त उदाहरण है।
    सीताराम रसोई टीम के सभी सदस्यों — प्रकाश चौबे, आलोक अग्रवाल, दिलीप बुखारिया, संजू चौरसिया, प्रभात जैन एवं राजेश गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपने जिस भावना से यह मशीन दान की है, वह न केवल प्रेरणादायक है बल्कि समाज के लिए अनुकरणीय भी है। उन्होंने मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी जिन्होंने इस पहल को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी कर्मचारी निरंतर मरीजों की सेवा में समर्पित हैं। यह मशीन उनके कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना हमारा संकल्प है। हमें विश्वास है कि समाज का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा और हम मिलकर इस क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में सफल होंगे। यह आयोजन न केवल एक मशीन के उद्घाटन तक सीमित रहा, बल्कि इसने समाज और चिकित्सा संस्थान के बीच सहयोग की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर निरंतर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026

    आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 27, 2026

    FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    By adminMarch 6, 20262

    सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की…

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026

    आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.