सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया ।

निगमायुक्त ने सभी जोन प्रभारियों एवं सफाई दरोगाओं को निर्देशित किया कि कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि की वसूली लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि बकाया है, जिसकी शत-प्रतिशत वसूली के लिए प्रत्येक वार्ड में नियमित अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो सफाई दरोगा उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें कर संग्राहक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जाएगा।
निगमायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता अधिकाश स्वच्छता निरीक्षक एवं सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में आवश्यक स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को फरवरी माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। जिन वार्डों में अतिरिक्त कार्यों की आवश्यकता है, वहां तत्काल प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किए जाएं ताकि समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक दिलाई जा सके।
बैठक में स्वच्छता अधिकारी श्री राजेश सिंह राजपूत, स्वच्छता निरीक्षक श्री आनंद मंगल गुरु, जोन प्रभारी श्री अनुरुद्ध चाचोंदिया, श्र शशांक रावत, देवकुमार चौबे, श्री आशुतोष सोलंकी, कुलदीप बाल्मीकि सहित सभी वार्डों के सफाई दरोगा उपस्थित थे।