सागर । नगर निगम द्वारा 1 से 31 दिसंबर तक राजस्व वसूली माह मनाया जाएगा। इस अवधि में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नागरिकों की सुविधा हेतु संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य बकाया करों की राशि जमा करने की व्यवस्था रहेगी। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को शिविर आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि लंबे समय से करों की राशि जमा न करने वाले हितग्राहियों को अब निर्धारित अवधि में अपना बकाया कर की राशि जमा करना होगी। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में कर जमा न करने पर संबंधित हितग्राहियों को दोगुनी राशि जमा करनी पड़ेगी। इसके लिए सभी वार्डों में शिविरों का रोस्टर भी जारी किया जा रहा है, जिससे नागरिक अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर राशि जमा कर सकेंगे। नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान का लाभ उठाएं और समय पर कर जमा करके दोगुनी राशि से बचें। निगम आयुक्त ने अधिकारी बृजेश तिवारी को निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को पूर्ण सुविधा व सहयोग प्रदान किया जाए।