सागर। विधायक शैलेंद्र जैन के विशेष प्रयासों से सागर नगर में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से 6 मिनी ऑडिटोरियम (आधुनिक मंगल भवन) एवं मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सिविल लाइन वार्ड स्थित गोपालगंज थाना के सामने आधुनिक मंगल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं जेल अधीक्षक रमेश चंद आर्य ने किया।

लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आधुनिक मंगल भवन आसपास के वार्डों के नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी सुविधा के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम के दौरान कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए बनाए जा रहे टीन शेड का भी उल्लेख किया गया।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे जनता के सहयोग और आशीर्वाद से संभव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कभी पूरा नहीं होता, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और वे इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में वार्डों में लगभग 40-40 लाख रुपए की लागत से मंगल भवनों का निर्माण कराया गया था। इसके बाद आवश्यकता को देखते हुए यह प्रयास किया गया कि वार्डों के क्लस्टर स्तर पर लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक मिनी ऑडिटोरियम एवं मंगल भवन बनाए जाएं, ताकि आसपास के 3 से 4 वार्डों के नागरिकों को एक साथ इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विधायक श्री जैन ने कहा कि इसी क्रम में वेयर हाउस क्षेत्र में भी एक मंगल भवन एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स प्रस्तावित है, जिसका शीघ्र ही भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिली तिराहा क्षेत्र में लगभग 7.5 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य ऑडिटोरियम आकार ले रहा है। उन्होंने सागर में हो रहे अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सागर तालाब आज आकर्षण का केंद्र बन चुका है। शहर में लगातार सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
विधायक श्री जैन ने कहा कि इस परिसर में कैदी भाइयों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए शेड का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा किए जा रहे प्रशिक्षण एवं उनके हुनर से तैयार उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। जेल अधीक्षक रमेश चंद आर्य ने कहा कि विधायक शैलेंद्र जैन के सहयोग से यह स्थान एक बेहतर और उपयोगी परिसर के रूप में विकसित होगा। यहां आधुनिक मंगल भवन (मिनी ऑडिटोरियम) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जेल में निरुद्ध कैदी भाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए टीन शेड का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे उनके हुनर को प्रोत्साहन मिलेगा और निर्मित उत्पादों को बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सागर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। जनसुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित की जा रही है। आधुनिक मंगल भवन एवं मिनी ऑडिटोरियम जैसे निर्माण कार्य आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होंगे
कार्यक्रम का संचालन नीरज यादव ने किया तथा आभार वसीम खान ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे, डॉ. डी.पी. चौबे, महेश जैन, रुपेश यादव, रीतेश तिवारी, रोशनी वसीम खान, मनीष चौबे, सुमित यादव, गीता गौरी शंकर दक्ष, नितिन साहू, अंबिका यादव, प्रकाश यादव, सुमेश यादव, राजीव श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश पांडे, रविन्द्र वर्मा, प्रशांत जैन, लकी पटेल, वैभव यादव, नीरज तिवारी, अनिल वाल्मीकि, रामू दुबे, हरनाम सिंह, नीलेश जैन, के.के. मिश्रा, कृपाल सिंह, सुनील जैन छाया, भुवनेन्द्र जैन, पंकज पटेल, अमित भट्ट, राजू बख्शी, दिलीप बचकैया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।