भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने प्रश्नकाल के अंतर्गत मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग से संबंधित फिश पार्लर/स्मार्ट फिश पार्लर संचालन विषय पर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। विधायक जैन ने प्रश्न क्रमांक 803 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ तथा सागर नगर में फिश पार्लर स्थापना की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने विधानसभा में उत्तर देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर सृजित करना तथा आधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्रों की स्थापना करना है।
मंत्री श्री पंवार ने जानकारी दी कि सागर नगर में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में फिश पार्लर स्थापना हेतु कोई राशि स्वीकृत नहीं की गई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9 फिश पार्लर स्थापना के लिए कुल 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत फिश पार्लर संचालकों को मत्स्य संरक्षण, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। सागर नगर में जिला स्तर पर 45 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
राज्य मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि नगर निगम सागर को वर्ष 2024-25 में 9 स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण हेतु 45 लाख रुपये की राशि पत्र क्रमांक 337 दिनांक 26 मार्च 2025 के माध्यम से नगर निगम के बैंक खाते में जमा कराई गई है तथा वर्तमान में स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है।
विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा उठाए गए इस प्रश्न से सागर नगर में मत्स्य व्यवसाय को संगठित एवं आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।