सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उन्हें सागर में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आमंत्रण सौंपा। इस कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय महाराज के द्वारा किया जायेगा । विधायक जैन ने मंत्री यादव से सागर में प्रस्तावित चिड़ियाघर परियोजना पर भी चर्चा की।

उन्होंने बताया कि पूर्व में नेशनल जू अथॉरिटी द्वारा सागर में चिड़ियाघर की स्वीकृति प्रदान की गई थी, किंतु बजट की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। विधायक जैन ने आग्रह किया कि अब इस परियोजना को CAMPA (Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority) फंड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, जिससे सागर में चिड़ियाघर का निर्माण संभव हो सके।
इस पर केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि—आप प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से भेजिए, ताकि केंद्र स्तर पर इस पर आवश्यक और सकारात्मक कार्यवाही की जा सके।
भेंट के दौरान विधायक जैन ने मंत्री यादव को सागर जिले के विकास से जुड़े अन्य विषयों की भी जानकारी दी तथा केंद्र सरकार की पर्यावरण हितैषी नीतियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।