सागर। साहित्यकार डा अंकुर भट्ट द्वारा “अद्वैत वेदांत और प्राचीन भारतीय ज्ञान आधुनिक प्रबंधन के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं” विषय पर आदि शंकराचार्य के ऊपर केंद्रित अंग्रेजी में रचित पुस्तक का विमोचन समारोह सिविल लाइन में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जैन,विशिष्ट अतिथि डॉ नीलिमा पिंपलापुरे,उमाकांत मिश्रा उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं आदि गुरु शंकराचार्यके चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि विधायक श्री जैन ने कहा कि अद्वैत वेदांत मूलतः हमारा दार्शनिक और आध्यात्मिक पक्ष है जिसे अंकुर जी द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से एक परिपक्व लेखक की भांति लिखा है,उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में इतना अच्छा लेखन काफी कम देखने को मिलता है यह भविष्य के पुच्छल तारे बनेंगे जो अपने ज्ञान के प्रकाश से सभी को प्रकाशवान करेंगे । उन्होंने कहा कि हमने कला और संस्कृति के लिए एक अच्छा सभागार बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है राजघाट तिराहे पर इस भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा इसकी ड्राइंग फाइनल करने के पूर्व आप सभी कलाप्रेमियों को जरूर दिखाई जाएगी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा सुखदेव वाजपई, डा अभय सिंह,श्रीमती स्वतंत्र भट्ट,कुंदन पाराशर,विशाल खरे,राजेश दुबे,हरि सिंह ठाकुर,कपिल बैसाखिया, शिवरतन यादव,अंबिका यादव,उमाकांत मिश्रा,मनोज श्रीवास्तव,उमाशंकर रावत उपस्थित थे।