सागर । स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह गुरुवार को ग्राम जेरई पहुंचे ।जहां जेरई कृषि फार्म पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत तथा ग्राम वासियों ने मंत्री उदय प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर गुलाब सिंह राजपूत ने स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि ग्राम जेरई में हाई स्कूल है आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए हाई सेकेंडरी स्कूल की व्यवस्था की जाए। दसवीं कक्षा के बाद बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए 7 से 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्राम जेरई में हाई स्कूल का उन्नयन किया जाए । मंत्री सिंह ने गुलाब सिंह राजपूत तथा ग्रामीण जनों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत डॉ सुखदेव मिश्रा,रामेश्वर नामदेव सहित राम सिंह यादव, दिनेश शुक्ला, भान सिंह, चंद्रभान यादव, राम सिंह यादव ग्राम वासी उपस्थित रहे।