सागर । डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड अंतर्गत मुख्य मार्ग से गोवर्धन मंदिर रिमझिरिया मंदिर मार्ग तक नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सीसी रोड का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री रुपेश यादव, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूसिंह यादव, पार्षद श्री हेमंत यादव, श्री शिवशंकर यादव, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, अशोक साहू,संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र शहर का एक सुंदर एवं प्राकृतिक स्थल है, जहां प्रतिवर्ष मेला भी आयोजित होता है, ऐसे में यहां पक्की सड़क का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक था।
महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा सागर शहर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में पार्षदगण भी सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं और जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उन्हें प्राथमिकता से हल करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सागर शहर विकास एवं सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूसिंह यादव ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वार्डवासियों की मांग पर त्वरित निर्णय लेते हुए एक ही बार में सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता थी, जो आज पूर्ण होकर जनता को समर्पित हुई है।
एमआईसी सदस्य श्री रुपेश यादव, पार्षद एवं यादव महासभा के जिला अध्यक्ष श्री शिवशंकर यादव तथा संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और महापौर का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने सड़क निर्माण के लिए नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के उपाध्यक्ष गोपाल मोहन ने एवं आभार यादव महासभा के महामंत्री अन्जय यादव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र रोहण,देवगोवर्धन मंदिर ट्स्ट के अध्यक्ष रामरतन यादव, एडवोकेट अंबिका प्रसाद यादव, आर पी यादव, ईश्वर सिंह यादव, राकेश यादव, गोपीलाल यादव, अतुल यादव, युवा यादव महासभा के अध्यक्ष वासु यादव, ब्रजेन्द्र यादव, एडवोकेट शिवराज यादव एडवोकेट, सचिन यादव, कोमल यादव, रमेश यादव, मंजीत यादव, रोहित यादव, अनिमेष यादव, शनि यादव, लीलाधर यादव, संजीव यादव, सोमेश यादव, शिवप्रसाद यादव, मुकेश यादव ,अमित यादव, पुष्पेन्द्र यादव, हनी यादव, अनुज यादव ,हरिसिंह यादव, सचिन यादव, मनोज यादव, दीपक यादव, कमलेश यादव सहित यादव समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे ।