सागर । अगर इस धरती पर कोई महान पुण्य कार्य है, तो वह दिव्यांगजनों की सेवा करना है। हमें अंतिम पंक्ति के मानव की सेवा करनी चाहिए, जैसे भूखे को खाना खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की आर्थिक मदद करने सहित लोगों की सेवा में व्यतीत करते हैं तो निश्चित ही हमारे लिए यह पुण्य की बात होगी। यह बात मालथौन में आयोजित कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कही।

मालथौन के बस स्टेण्ड परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण एवं संबल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम आयेजित किया गया। युवा नेता अविराज सिंह कहा कि क्षेत्र के दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल सहित अनेक उपकरणों का वितरण भूपेन्द्र भैया के ही विशेष प्रयासों से किया गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही दिव्यांगों को उनका सम्मान मिला है। अविराज सिंह ने कहा कि हमें यह जीवन 84 लाख योनियों के बाद मिला है, मानव जन्म पाना अपने आप में बड़े सौभाग्य की बात है। परंतु आज कई लोग जीवन को गलत आचरण कर व्यर्थ कर रहे हैं। नशा करना, जुआ खेलना सहित ऐसे अलग-अलग तरीकों से लोग अपने जीवन को व्यर्थ कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि अगर आपको इस जीवन में मोक्ष प्राप्त करना है तो इन बुराईयों को छोड़ अपना जीवन भारत माता की सेवा में और जनमानस की सेवा में समर्पित कर दीजिए। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भैया में एक भावना है एक सोच है, जो आज हमें किसी नेता में कम ही देखने मिलती है। भूपेन्द्र भैया क्षेत्र में सभी के प्रति एक समान भावना रखतें हैं। भूपेन्द्र भैया क्षेत्र में अपनी जनता के साथ भेदभाव नहीं करते चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों न हो।
भूपेन्द्र भैया खुरई विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य करते हैं वह सभी के हित के लिए होता है। शास्त्रों में तो यह भी कहा गया है कि जो भी विकास कार्य सभी के लिए किया जाता है वह एक यज्ञ के समाज है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले 10 वर्षों से यह विकासरूपी महायज्ञ निरंतर चल रहा है। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अभिराज सिंह ने 14 दिव्यांगों को मोट्राईज्ड ट्राईसाईकिल, 21 को ट्राईसाईकिल, 8 को व्हीलचेयर, 12 को वॉकिंग छड़ी, 8 को वैशाखी, 2 को रोलेटर एवं 1 को सुगम केन का वितरण किया। व इसके साथ हितग्राहियों को संबल योजनांतर्गत सहायता राशि का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मालती अहिवार, मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी, रामकुमार बघेल, रावराजा राजपूत, शंभूदयाल मिश्रा, गोविंद सिंह राजपूत नेगवा, राजेन्द्र सिंह लोधी, मनोहर सोनी, वीर सिंह यादव, शिवराज राजपूत, गोलू राय, जितेन्द्र सिसोधिया, देवेन्द्र जैन, देवेन्द्र बुन्देला, बादल सिंह, एसडीएम मुन्नवर खान, सीईओ सचिन गुप्ता, तहसीलदार कमलेश सतनामी, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती संयोगिता, सीएमओ संजय समुद्रे, अधिकारीगण, पत्रकार मित्र, समस्त जनपद सदस्यों सहित अनेक जन उपस्थित रहे।