सागर। केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम उमरियासेमरा, चंदनहारी, हिनौतियाकलां, मानकी सलैया में 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में विशिष्ट छवि बनी है और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी के समग्र सशक्तिकरण में जुटी है। हमारी सरकार ने विकास को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर उतारने का काम किया है। यह सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी इन चारों स्तंभों के समग्र सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानकर आगे बढ़ रही है।

सरकार ने हर गरीब के सिर पर छत, हर घर में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का संकल्प लिया। जनधन, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीब के जीवन में सुरक्षा और सम्मान दोनों जोड़े हैं।
किसानों के लिए सरकार ने सिर्फ राहत नहीं, बल्कि भविष्य की राह खोली है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई परियोजनाएँ और आधुनिक कृषि तकनीक ने किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। आज किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ बन रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि युवाओं देश की सबसे बड़ी ताकत जिनके लिए सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं को जोड़कर रोजगार माँगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनाया है। सरकार का विश्वास है कि जब युवा सशक्त होगा, तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। मंत्री श्री राजपूत ने 5.20 लाख़ की लागत से बनने वाले मार्ग की घोषणा करते हुए कहा कि इससे लालबाग, उमरिया सेमरा, सागौनीखुर्द, कोरजा, टेहरा-टेहरी, कालीपठार, सेनकुआं, महुआखेड़ागौंड़ी, सहित लगभग 20 से अधिक ग्रामों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम उमरियासेमरा,चंदनहारी,
हिनौतिया मानकी सलैया में मंगलभवन, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन, रविदास मंदिर चबूतरा, शासकीय प्राथमिक शाला में सुधार कार्य सहित 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, बुंदेल सिंह, गोविद सिंह बटयावदा, देवेंद्र रघुवंशी, अमित राय, सुरेष जाट, बबलू बरखेड़ा, शिवनारायण तिवारी, शिवराज, रामशरण राय, नारायण यादव, संजय पटैल, टिंकू राजा, सुरेंद्र रघुवंशी मंडल अध्यक्ष, आनंद साहू,नरेंद्र जाट, वैभव कपूर, विपिन घोषी, अमर सिंह राजपूत, हरिनारायण तिवारी, शिवराज कुर्मी, दरयाव सिंह, नेतराम, श्रीराम देवलिया, जितेंद्र सिंह राजपूत, संजय पटैल किटुआ, गिर्राज शर्मा, प्रियंक तिवारी, देवेंद्र यादव, शशांक देवलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।