सागर। होटल राम सरोज पैलेस में सागर जिला कबड्डी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें निर्विरोध रूप से कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी बृज जायसवाल को अध्यक्ष के तौर पर सर्व सहमति से चुना गया। इस अवसर पर जीव जंतु प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य एवं एनजीओ प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक राम रघुवंशी उपस्थित रहे। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने माला पहनाकर नवनियुक्त संरक्षक शैलेश केसरवानी एवं अध्यक्ष बृज जायसवाल,कबड्डी एसोसिएशन के कार्यक्रमों के संयोजक निकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत सचिव जिला कबड्डी संघ संगीता सिंह एवं संयुक्त सचिव शैलेंद्र चढ़ार एवं सदस्य श्रीमती श्रद्धा हर्षवर्धन सिंह एवं श्रीमती रितु राहुल सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि सागर जिला कबड्डी एसोसिएशन से मै पिछले कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। और सागर के कबड्डी के खिलाड़ियों ने कई मुकाम हासिल किए हैं। आज अध्यक्ष पद के लिए बृज जायसवाल को चुना गया। इससे अच्छा कोई नाम नहीं हो सकता था क्योंकि चाहे वह खेल कोई भी हो उसको आगे ले जाने की काबिलियत रखते हैं उनके अध्यक्ष बन जाने से कबड्डी एसोसिएशन को एक नई ताकत मिलेगी आने वाले कार्यक्रम की मेजबानी सागर को मिली है जिसमें कई प्रदेशों से कबड्डी के खिलाड़ी आएंगे। सागर के खिलाड़ियों को भी उन्हें सीखने का मौका मिलेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष बृज जायसवाल ने कहा कि आप सभी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उसका मैं ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और प्रयास करूंगा कि कबड्डी खेल में सागर के खिलाड़ी आगे बड़े और सागर का नाम रोशन करें।
कबड्डी एसोसिएशन की सचिव संगीता भदोरिया ने बताया कि आज कबड्डी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए आगामी कार्यक्रम जो सागर को मिले हैं उसकी तैयारीयों हेतु रूपरेखा तय करेंगे। आज संरक्षक के रूप में पुनः भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जो कबड्डी के लिए चाहे दिन हो या रात कभी भी उनसे मदद मांगो हमेशा तैयार रहते हैं ऐसे शैलेश केशरवानी को संरक्षक के रूप में एवं एक और समाजसेवी बृज जयसवाल को अध्यक्ष के रूप में सर्व सहमति से चुना गया। इसके अलावा कार्यक्रम के संरक्षक निकेश गुप्ता कबड्डी एसोसिएशन की उपाध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत एवं नवनियुक्त शैलेंद्र चढ़ार संयुक्त सचिव बने। इस अवसर पर योगिकांत दुबे भीकम पटेल जहर सिंह कमलेश कोरी विकास कोरी अभिषेक विश्वकर्मा, मंशवर्धन सिंराजावत, दुष्यंत केवट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।