सागर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा की चारों मंडलों की एक विशेष कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, और मतदाता सूची का पुनरीक्षण इस महापर्व की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को SIR (Special Intensive Revision) की संपूर्ण प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम अपना और अपने परिवार का गणना फॉर्म भरें। वोटर लिस्ट का बारीकी से अध्ययन करें, ताकि हमें यह पता चल सके कि कौन-सा वोटर हमारा है, कौन नहीं, कहीं हमारे वोटर का नाम कट तो नहीं गया, या कहीं शिफ्ट तो नहीं हुआ।”
विधायक जैन ने यह भी कहा कि जो फर्जी वोटर सूची में जुड़े हैं, जिनका बूथ से कोई संबंध नहीं है, उनकी पहचान कर नाम कटवाए जाएँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें, क्योंकि यही जमीनी मजबूती का आधार है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कहा कि यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा सबसे पहले अपने घर से शुरुआत करें, गणना फॉर्म भरवाएँ और फिर अपने बूथ का गहन अध्ययन करें।
यदि हम 15 दिन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तो कोई चुनाव नहीं हारेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मेघा दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकुमार साहू, जगन्नाथ गुरैया, सविता जिनेश साहू, सुषमा यादव, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे, निकेश गुप्ता, सुश्री मेघा दुबे, अमित बैसाखिया, श्रीमती नीलम अहिरवार, रामू ठेकेदार, पराग बजाज, अभिमन्यु सोनी, सतीश जैन, रिंकू राज, अंशुल हर्षे, गोपी पंथी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।