भोपाल । स्वतंत्रता सेनानी स्व विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को कुक्कुट भवन सभागृह में सम्मानित किया गया। राज्य सभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और विधायक भगवान दास सबनानी ने प्रशासन, पत्रकारिता, विधि,साहित्य,जनसंपर्क और छायाकारी से जुड़े साधकों को सम्मानित किया।

इनमें रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव और प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के सदस्य शिव नारायण मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, अशोक पांडे, डी के मालवीय,अशोक मनवानी और अनिल दीक्षित आदि शामिल हैं।क्षितिज किरण के संपादक के के सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। स्व सिन्हा के पौत्र और क्षितिज किरण के सहायक संपादक विलक्षण सक्सेना ने यह जानकारी दी।