
साथ ही नगर निगम की सीमा में वृद्धि किए जाने एवं शहर के चारों दिशाओं की सीमाओं पर भव्य प्रवेश द्वार सागर नगर के महानदानवीरो के नाम से बनाए जाने हेतु राशि स्वीकृत करने आग्रह पत्र सौंपे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने सागर शहर को स्मार्ट सिटी की सौगात दी जिसके माध्यम से शहर के विकास में चार चांद लग गए हैं। अब हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सागर शहर सहित प्रदेश के सभी शहरों का विकास तेजी से हो रहा है। कुछ दिनों पूर्व जब सागर जिले में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मोहन यादव जी से मैंने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई लगाने की मांग रखी थी। जिसे नगर निगम में हुई साधारण सभा सम्मेलन की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। जिसके तहत आज माननीय मुख्यमंत्री जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंप गए मांग पत्र में कहा कि सागर नगर निगम की सीमा वृद्धि का मामला पिछले कई वर्षों से लंबित है। वर्ष 1992 के बाद सागर शहर की सीमा में कोई वृद्धि नहीं हुई जबकि शहर की जनसंख्या तेजी से बड़ रही है। अगर ऐसे में सागर नगर की सीमा में वृद्धि की जाती है तो निश्चित ही इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो नगर निगम क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं उन्हें नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाएं जैसे टाटा वॉटर प्रोजेक्ट,सीवर योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने दूसरे पत्र में कहा कि जब हम किसी भी नगर या शहर की सीमा में प्रवेश करते हैं तो प्रवेश द्वार को देखकर उस नगर की रूपरेखा अपने मन में बनाते हैं। ऐसे में अगर सागर नगर की सीमाओं पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाते हैं तो सागर नगर की जनता आभारी होगी चूंकि सागर शहर दानियों का शहर रहा है जहां पर डॉ सर हरि सिंह गौर,लाखा बंजारा जैसे महान दानवीर हुए हैं। ऐसे में उन स्वागत द्वारों पर हमारे शहर के दानवीरो की आकृति और उनका नाम लिखा जावे तो यह हमारे दानवीरों के लिए सम्मान की बात होगी। श्री केसरवानी ने दोनों मांगों को पूर्ण करने का आग्रह किया।
