सागर । जिले के सुरखी और बीना थाना क्षेत्र में दोनों जगह ओवरब्रिज में हुई दो अलग – अलग सड़क हादसों में चार की मौत हो गई । इसमें सबसे दर्दनाक हादसा एनएच 44 पर सुरखी ओवरब्रिज में हुआ जहां एक डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, दुर्घटना में महिला का सिर और पेट धड़ से अलग हो गया था ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सागर विभाग के विभाग कार्यवाहक और शासकीय शिक्षक अशोक दुबे (45) निवासी नाहरमऊ, अपनी पत्नी राधा दुबे के साथ सागर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सुरखी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, करवा चौथ के अवसर पर अशोक दुबे अपनी पत्नी के साथ सागर अपने बच्चों के यहां आए थे जो सागर में रहकर पढ़ाई करते हैं आए थे और शनिवार को गांव लौटते समय यह हादसा हुआ । सुरखी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
*बीना में दो बाईक भिड़ी,दो मृत*
वहीं बीना थाना क्षेत्र में खुरई रोड स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार दो मोटरबाइक आमने सामने टकरा गईं । हादसा इतना खतरनाक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना के ग्राम में स्थित डाकघर में कार्यरत भिवानी हरियाणा निवासी दीपक पिता मुकेश,सूर्या साहू और रौनक पिता जितेंद्र जाट मोटरबाइक से बीना की ओर आ रहे थे, वहीं ग्राम रामपुर निवासी पुष्पेंद्र बुंदेला बीना से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। खुरई ओवरब्रिज पर दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई । हादसे में दीपक, सूर्या, और रौनक बाइक सहित सड़क पर गिरे, इस दौरान दीपक और सूर्या के ऊपर से ट्रक निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई रौनक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामला जांच में लिया है ।
