सागर। नगर निगम सागर द्वारा 15 लाख की लागत से भगत सिंह वार्ड में हुए मां कात्यायनी देवी मंदिर के पुनर्निर्माण कार्यक्रम का लोकार्पण पूर्व गृह एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी एवं निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने निकट में ही स्थित भगवान शिव जी के मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य भी जल्दी किए जाने की घोषणा की।

अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश भर में गरीबों के चार करोड़ पी.एम.ए.वाय आवास बनाने की घोषणा की है। सागर में भी बी.एल.सी और मल्टी स्टोरीज में हजारों की संख्या में पीएम आवास बना कर दिए गए हैं। यह काम लगातार जारी रहेगा और समाज में एक भी गरीब परिवार ऐसा नहीं रहेगा जिसका स्वयं का पक्का मकान और आवासीय पट्टा नही हो। सभी को आवास दिए जाने का संकल्प भाजपा सरकार का है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तरह जाति देखकर पट्टे नहीं बांटे बल्कि सभी जातियों के गरीबों को जाति देखे बिना हर योजना का लाभ दिया है । भाजपा नेता अतुल नेमा ने नट समाज के लिए पट्टों की समस्या रखी है उन्हें भी पट्टे दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मां कात्यायनी देवी मंदिर के पुनर्निर्माण और यहां की जल समस्या को लेकर नगर निगम के महापौर ने जो काम कराए हैं वह अतुल नेमा के ही प्रयासों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब समय आ रहा है कि अतुल नेमा के लिए भी आगे बढ़ाया जाए।
महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी ने कहा कि यहां के भाजपा नेता अतुल नेमा की जीवटता भी अतुलनीय है। छोटे कद के इस नेता में संघर्ष, जीवटता और समाजसेवा का बड़ा विस्तार है। इन्होंने जो भी काम पूर्व नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेअब उनकी मांग पर भगवान शिव जी के मंदिर का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अतुल नेमा ने किया। कार्यक्रम के पूर्व पूर्वमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मां कात्यायनी देवी के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर माता की आरती की।
कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, भाजपा नेता अतुल नेमा, अनुराग प्यासी शंकर यादव, लक्ष्मण सिंह, पार्षदगण कन्हई पटेल, श्रीमती रानी अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार, अजय तिवारी देवलचौरी, राजू तिवारी, शरद जैन , निर्मल भोले , तौफीक, सईद, इस्माईल, नरेश सेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।