सागर । पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से निर्मित नवीन ब्लॉक पब्लिक स्वास्थ्य इकाई व 3.68 लाख की लागत से प्रसूति प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब यहां विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचे संभव हो सकेंगी।

पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधाएं क्षेत्र में बढ़ें और क्रमशः बेहतर होती जाएं इसके लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को जानकारी है कि यहां पहले पुराना भवन था जो काफी पुराना और जीर्ण शीर्ण हो गया था। इसे अब नए भवन के रूप में स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के इस नए भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां समस्त डॉक्टर्स, बीएमओ और स्टॉफ के क्वाटर्स बने हैं। सभी क्षेत्र वासियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें इसके लिए आधुनिक मशीनों के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर जगह की कमी होने के चलते 50 लाख की लागत से नवीन भवन स्वीकृत कराया गया। यहां सड़क एवं पार्क भी नहीं था। हमने यहां निरंतर कार्य करते हुए सड़क के साथ ही पार्क एवं स्ट्रीट लाइट लगवाई जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बैठने में कोई असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि खुरई स्वास्थ्य केंद्र में चार एंबुलेंस देने के साथ ही मालथौन स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी दो एंबुलेंस दिए हैं। विभिन्न प्रकार की जो भी टेक्नोलॉजी एवं नई-नई मशीनें आ रही हैं, उसका लाभ हमारे क्षेत्र की जनता को मिल सके इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। यहां ब्लड बैंक भी शुरू कराया है। बाकी की जो भी व्यवस्था, सुविधा और निर्माण की जरूरत होगी उसे भी हम समय-समय पर पूरा करेंगे। स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ इमरजेंसी में भी उनको स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह दरी, गोविंद सिंह, राव राजा राजपूत, बलवीर सिंह, सिरनाम सिंह, रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, बादाम सिंह, आशीष पटैरिया, गोविंद पटैरिया, मुनब्बर खान, सचिन गुप्ता, संजय मुन्द्रे, विक्रांत गुप्ता, हिमांशु राही, सूर्य प्रताप राजपूत, नवन्यन तिवारी, उपस्थित थे।