सागर । पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पुनर्घनत्विकरण योजना अंतर्गत खुरई में 2.25 करोड़ लागत के नवीन बस का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल सागर संभाग द्वारा बनाये गये इस नवीन बस स्टैंड से खुरई में यात्री परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा।_ इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि अभी विकास की बहुत यात्रा करना है। आज खुरई आगे बढ़ रहा है, खुरई के मामले में मैंने कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि खुरई के अंदर अवैध शराब, जुआ सट्टा बर्दाश्त नहीं करूंगा। समाज के लोगों को भी इस मामले में बैठकर देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने 10 साल के अंदर शांत खुरई, अन्याय मुक्त खुरई, अपराध मुक्त खुरई की कल्पना की है। समाज के अंदर सबसे बढ़ा कलंक कोई है तो वो अपराधी है। इन लोगों को समाज के अंदर नहीं पनपना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मालथौन तक का एमपीआरडीसी से नया रोड बनवा रहे हैं। चारों तरफ शहर के अंदर बाहर नए रोड बन रहे हैं। रोड बनते हैं तो शहर का विकास तेजी से होता है। खुरई के अंदर कृषि महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाने का काम बिना ईश्वर की कृपा से संभव नहीं हो सकता था।
उन्होंने बताया कि 80 करोड़ की लागत से रजवांस में सीमेंट रोड़ निर्तला की सड़के, 3 करोड़ की राशि से मॉं बीजासेन माता मंदिर का निर्माण, सभी समाजों की धर्मशालाएं, भवन और खुरई नगर के अंदर कम से कम 100 मंदिर हमने बनाये। धर्म, संस्कृति, स्वच्छता के क्षेत्र में खुरई आज नंबर बन है। बड़ी से बड़ी मशीनें आज की तारीख में खुरई नगर पालिका के अंदर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि खिमलासा ओवर ब्रिज के माध्यम से तेजी से विकास बढ़ेगा। रजवांस ओवर ब्रिज का काम भी लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है, जो जल्दी ही चालू हो जाएगा। तालाब के चारो तरफ बाऊण्ड्री, गहरीकरण जिससे लोगों की पानी की समस्या न हो, ऑडिटोरियम, स्टेडियम, जिम और खुरई शहर के अंदर 22 पार्क हमारी सरकार ने बनाये। हनोता डैम में के पास 25 एकड जगह में वृक्षारोपण करके इसे एक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे है। 30 करोड़ की राशि से डैम के चारो तरफ बाऊण्ड्री, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट बना रहे है। श्री सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा के अंदर जितने मकान बने न केवल मध्यप्रदेश की किसी भी विधानसभा में बल्कि देश में भी इतने मकान नहीं बने, किले के सामने एसडीओ कार्यालय था वहां हमने पार्क का निर्माण कराया। जब मैं गृहमंत्री था तो खुरई शहर में पहले एक थाना होता था हमने दो थाना बनाकर दिये। खुरई के अंदर पूरे ग्रामीण क्षेत्र की तकदीर बीना नदी परियोजना से बदलेगी। नल जल योजना, नई-नई सड़को के माध्यम से विधानसभा की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 21 लाख की लागत से निर्मित गौशाला का निर्माण, नये बस स्टैण्ड का निर्माण और उसमें 38 दुकाने अभी तक बन चुकी है। जिससे 38 परिवारों को रोजगार यहां से मिला है। 50 करोड़ की लागत से पानी की टंकीयों का निर्माण, सीवर लाइन का विस्तार का काम, और जल्द ही नगर पालिका का नया कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद बजाज, विजय जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, रविन्द्र राजपूत, राजपाल राजपूत, अनिल जैन, राजू समैया, शरन तेवरा, देशराज यादव, नीतिराज पटैल, प्रवीण जैन, बलराम यादव, डब्बू पटवा, महेश सेन, जाकिर खान, विकास पाण्डेय, रितिक कुशवाहा, गृह निर्माण मंडल के अधिकारी, एसडीओ हाउसिंग बोर्ड, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।