सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश अनुसार शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु नगर निगम द्वारा तीनबत्ती से कटरा बाजार, गुजराती बाजार से राधा तिराहा तक एवं कीर्ति स्तंभ नमक मंडी से विजय टाकीज चौराहा तक दुकान लगाने वालों को बार-बार समझाइश देने के बाद भी मुख्य सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नगर निगम आयुक्त ने समक्ष में टेबिल, कुर्सी, एंगिल,कटरा, हाथठेला सहित अन्य सामान को जप्त कराने की कार्रवाई कराई।

कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि सभी दुकानदार यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहायोग करें ,दीपावली पर्व पर पूजन सहित अन्य सामग्री की दुकानों को किसी भी स्थिति में सड़क पर न लगाएं तथा लोगो को आवागमन में परेशानी हो। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नगर निगम की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जावेगी।उन्होंने कहा कि जो भी दुकानें लगाई जा रही है वे सभी दुकानदार पीली व सफेद लाईन के पीछे लगाएं।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कटरा बाजार में सड़क पर रखी सामग्री को जप्त करने एवं रात्रि में भी निगरानी करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान कृष्ण कुमार चौरसिया, संजय सोनी,राजू रैकवार सहित अतिक्रमण दल के कर्मचारी उपस्थित थे।