सागर । निगम आयुक्त राजकुमार ने नगर निगम क्षेत्र से डेरी विस्थापित न करने वाले पशुपालकों के नल कनेक्शन को विच्छेद करने की कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र की समस्त जॉन के अंतर्गत आने वाले वार्डों में 133 डेयरी मालिकों के पास 1112 पशु है इनके द्वारा शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित किया जा चुका है इसलिए नगर निगम क्षेत्र में डेयरी संचालित नहीं की जा सकती ।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी डेयरी संचालक शहर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सहयोग करें और अपने पशुओं को शहर से बाहर ले जाएं तथा जिन डेयरियों को विस्थापन स्थल हफसिली में प्लाट आवंटित किए गए हैं वे शीघ्र ही अपनी डेयरियों को शिफ्ट कर लें अन्यथा नगर निगम द्वारा उन सभी के नल कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही चालानी कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी ।
*स्वच्छता प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के भी कटेंगे नल कनेक्शन*- निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जलप्रदाय एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि शहर में ऐसे नल कनेक्शनों को चिन्हित करें जिनके कारण पेयजल सप्लाई के समय जल का अपव्यय होने से शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है और सड़क पर कचरा फैल जाने से गंदगी फैल जाती है तथा ऐसे डेयरी संचालक जिन्होंने अपने पशुओं को डेयरी विस्थापन स्थल व शहर से बाहर विस्थापित नहीं किया है, ऐसे नल कनेक्शनों को विच्छेद करने की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करें तथा प्रतिदिन की कार्रवाई से अवगत कराएं ।