सागर । भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि संघर्ष, त्याग और तपस्या से ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग स्वयं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए किया। इसलिए हमारे जीवन में हमारी जो भी पूंजी होगी, वह हमारी शिक्षा और ज्ञान से ही होगी।

संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर खुरई के ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि भारत देश के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण तारीखे है उनमें से एक 14 अप्रैल हैं मेरे लिए यह तारीख और भी, महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मैं कानून की पढ़ाई कर रहा हूॅं। डॉ. अम्बेडकर जी के बनाये संविधान की पढ़ाई कर रहा हूॅं। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का पूरा जीवन त्याग और संघर्ष का पर्याय है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग जनता की सेवा के लिए किया। बचपन में जब अम्बेडकर जी पढ़ाई करते थे। तब उन्हें स्कूल में क्लास के अंदर बैठने का अधिकार नहीं था। उन्हें गांव के कुए से पानी भरने का अधिकार नहीं था। वहीं से उन्हें ज्ञान प्राप्त कर समाज की कुरूतियां, जात पात, अन्याय से लड़ने का मार्ग मिला। उन्होंने निरंतर पढ़ाई की 32 डिग्रियां हासिल की। नौ भाषाओं में ज्ञान अर्जित किया। इसलिए हमें यह याद रखना है कि हम जिनता भी ज्ञान अर्जित करते हैं उसे जनसेवा में लगाना है हमारे जीवन में जो शक्ति होगी, वह हमारी शिक्षा और ज्ञान से होगी। इसी से हम जीवन में आगे बढ़ेगे। युवाओं की आंखों में सपने होना चाहिए, भारत माता की सेवा करने और भारत को विश्वगुरु बनाने के! युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि इतिहास में जितने भी महान महापुरुष हैं। चाहे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी हो, शहीद भगत सिंह हों, सरदार वल्लभ भाई पटैल हों, डॉ. सर हरीसिंह गौर हों, सभी ने अपने जीवन में तीन चीजें की हैं। पहली यह कि उन्होंने सपना देखा, दूसरी यह कि उन्होंने संघर्ष किया और तीसरी यह कि उन्होंने त्याग किया। मुझे गर्व है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में डॉ. अम्बेडकर जी को जितना सम्मान भूपेन्द्र भैया ने दिया है, उतना शायद ही किसी और ने दिया हो। आधुनिक तकनीक से लैस डॉ. अम्बेडकर का संग्रहालय हमारे सामने है।
अविराज सिंह ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी ने माना है कि आधुनिक भारत और आदर्श राज्य का निर्माण तब होगा, जब समाज का हर वर्ग आगे बढ़ेगा। विकास हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। भूपेन्द्र भैया का प्रयास है कि हर क्षेत्र में खुरई विधानसभा क्षेत्र आगे बढ़े। इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सम्मान समारोह में संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी कराया गया। कार्यक्रम में संत श्री भंते जी, जनपद अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, नगर मंडल अध्यक्ष व नप उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, श्रीमती विनीता सौर, विनोद राजहंस, जगदीश अहिरवार, देशराज यादव, प्रवीण जैन, नीतिराज पटैल, काशीराम अहिरवार, श्रीमती रश्मि सोनी, जयराम अहिरवार, इंद्र कुमार राय, महरवान अहिरवार, इन्द्रराज ठाकुर, आकाश परिहार, गणेश पटैल, हेमंत राजा, सुनील राज, निर्मल राज, जगदीश चौधरी, रवि अहिरवार, प्रियंका रजक, विक्रम अहिरवार व छात्र छात्राएं, कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन उपस्थित थे।