सागर। आयु कितनी हो गई यह नहीं सोचें, हर सुबह की शुरुआत नई ऊर्जा से करें। आप सभी के पास जीवन का बड़ा अनुभव है। नवीन विचारों और अनुभव का संगम हो तब निर्णय प्रक्रिया सटीक हो जाती है। भगवान श्री राम को युवावस्था में बुजुर्ग जामवंत जी के अनुभव का लाभ मिला तो समुद्र को भी रास्ता छोड़ना पड़ा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूूपेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन सागर क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली, बोली भाषा, परंपराएं हमें धर्म और संस्कृति से मिलते हैं। धर्म और संस्कृति नहीं होगी हमारा समाज संस्कारहीन समाज हो जाएगा। हमारे पड़ोसी देशों में जहां संस्कार, धर्म, संस्कृति नहीं है वहां राष्ट्रों की हालत अच्छी नहीं है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों से कहा कि हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई बल्कि जिम्मेदारी शुरू हुई है। अब आपको समाज के और देश के लिए काम करना है। जो हमारे आने वाली पीढ़ी है जो भारत का भविष्य है इन बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। यही भारतीय संस्कृति और अध्यात्म है। यही ज्ञान योग और कर्म योग है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में कभी यह सोच नहीं आना चाहिए कि हमारी आयु कितनी हो गई है। हर दिन को एक नई ऊर्जा के साथ शुरुआत करें, एक नई सुबह के साथ शुरुआत करें। अपने आप हमारी आयु बढ़ती जाती है। जैसे-जैसे हम काम करना कम करते हैं वैसे-वैसे हमारी आयु घटना शुरू हो जाता है। मैं आप सबसे आग्रह करूंगा कि आप सब समाज और राष्ट्र के लिए काम करिए। सुनील देव पूरे देश भर में राष्ट्र निर्माण के लिए प्रवास करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा से आत्म संतुष्टि, ऊर्जा और अध्यात्म मिलेगा। लोग विचारों से वृदध होते हैं अतः हमारे विचारों में नवीनता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से युवा पीढ़ी को बचाना है। इनसे हमारी संस्कृति विकृत हो रही है। उन्होंने कहा कि मानसिक विकृति का इलाज है भारत की धर्म और संस्कृति ही है। उन्होंने 75 वर्ष से अधिक के आयु के 10 सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों का सम्मान किया जिनमें नियाज अहमद, करतार सिंह, भगवान दास जाटव, निजाम अहिरवार, धनप्रसाद चौधरी, जमना प्रसाद अहिरवार, शंकर लाल साहू, धनीराम पटेल देवरी, कामता प्रसाद अहिरवार, खुमान सिंह गौंड़, दयाराम प्रजापति, हरिनारायण रैकवार शामिल हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने उपस्थित जनों को बताया कि रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में भगवान श्री हनुमान जी का दक्षिण मुखी मंदिर हमने बनाया है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 1 फरवरी को रुद्राक्ष धाम सागर में है। 31 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक सात दिन पंडित प्रेमभूषण महाराज जी की राम कथा होगी। इस आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता प्रमुख सुनील देव जी का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल पेंशन संगठन सागर के अध्यक्ष वाइ के सिंघई, सचिव व कार्यक्रम के संचालक राम लखन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संयुक्त सचिव राजीव श्रीवास्तव, संरक्षक सीएल सोनकर, एके पांडेय, केपी जैन, महाराज सिंह राजपूत,डीएस राजपूत, जेपी शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, जीएस वाजपेई, एस एल सोनी , डीएस राठी, धनराज पटेल, गोविंद मिश्रा, संतोष सिंह, गोपाल अहिरवार, एसके दुबे, हेमराज कोरी, सीताराम शुक्ला बीबी उपाध्याय, हरिओम पांडे, उर्मिला गौतम, राजकुमारी श्रीवास्तव, नीलम कपूर सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य गण उपस्थित थे।