सागर । दीपावली खुशहाली, रोशनी और एकता का पर्व है। दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह अधर्म पर धर्म की विजय का भी संदेश देता है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने दीपावली मिलन समारोह में एकत्रित हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य जनों, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

भूपेंद्र सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा युवा नेता श्री सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति का संचार करता है। इस अवसर पर हम केवल अपने परिवार और समाज की ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। यही भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से प्रेरित होकर समस्त जगत के सुख और शांति की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। गोवर्धन पूजा का महत्व यह है कि इसमें हम प्रकृति और पर्यावरण की पूजा करते हैं। यह पर्व हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और कृतज्ञ बनने की प्रेरणा देता है।
युवा नेता श्री सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संदेशों का उल्लेख किया और उनका सार भी बताया ।उन्होंने कहा कि आदर्श शासक वह नहीं होता जो सिंहासन पर बैठता है, बल्कि वह होता है जो जनता के हृदय में बसता है । जब हम अपने घर और आस-पास की सफाई करते हैं, तो यह केवल शारीरिक स्वच्छता नहीं होती, इससे हमारे घरों और मन की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। स्वच्छता न केवल बाहरी, बल्कि आंतरिक शुद्धि का भी प्रतीक है। युवा भाजपा नेता सिंह ने कहा कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था, इसलिए यह पर्व धर्म और सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि दीपावली के अवसर पर हम सब मिलकर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएँ।
ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र से दिवारी गाने आए लोगों के साथ युवा नेता ने नृत्य कर सभी का मनमोहन लिया। कार्यक्रम का संचालन गब्बर सिंह ठाकुर ने आभार नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी ने माना।
इस अवसर पर नन्ही बाई अहिरवार नपा अध्यक्ष, राहुल चौधरी , जमना प्रसाद अहिरवार, रविन्द्र राजपूत , राजपाल सिंह राजपूत धनौरा , राजेंद्र सिंह नागदा, रविंद्र नरोदा, गोपाल नेमा, नीतिराज पटेल, इन्द्रकुमार राय, अजीत सिंह अजवानी, रश्मि सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रतिभा पुरोहित अंत्योदय समिती अध्यक्ष, माधवी कुर्मी, ऊषा ठाकुर, प्रफुल बोहरे, गब्बर सिंह, बलराम यादव, रामजी शास्त्री, इन्द्रराज सिंह ठाकुर, गणेश पटेल, प्रवीण जैन, आकाश परिहार, गोपाल नेमा, विनोद राजहंस, सोनू चंदेल, मनोज राय, विक्रम अहिरवार, हरिशंकर कुशवाहा, जयराम अहिरवार, हेमंत ठाकुर, उपेंद्र राजपूत, ओमप्रकाश बिलैया, नरेंद्र द्विवेदी, ऋतिक कुशवाहा, अक्षय रोकडिया, रवि रैकवार, राशिद बेग, ओम प्रकाश, प्रकाश साहू, आशीष ठाकुर, शैलेंद्र बिट्टू, रितिक कुशवाहा, मुन्ना सिंह दांगी एवं सभी पार्षद गण सीएमओ राजेश मेहतेले सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे