सागर् । अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत संभागस्तरीय शहरी पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन जीरो वेस्ट थीम पर शुक्रवार को पद्माकर सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करना, वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देना तथा हरित विकास की दिशा में नगरीय निकायों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है।

कार्यशाला में नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा सागर संभाग की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषदों के अधिकारी, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शासन आदेश अनुसार अमृत हरित महाअभियान के तहत नगरीय निकायों में किए जाने वाले पौधारोपण एवं वृक्षारोपण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नगरीय निकाय को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करना होगा, साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करनी होगी।
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि अमृत हरित महाअभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण, तापमान वृद्धि एवं जल संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। सभी नगरीय निकायों को शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के साथ इस अभियान के तहत पौधे रोपित करना चाहिए।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा वृक्षारोपण से होने वाले दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें वायु गुणवत्ता में सुधार, जल संरक्षण, तापमान नियंत्रण, जैव विविधता का संरक्षण तथा नागरिकों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव शामिल हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार स्थानीय प्रजातियों के पौधों का चयन कर टिकाऊ एवं प्रभावी हरित क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान अमृत हरित महाअभियान का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे उपस्थित अधिकारियों को राज्य स्तर पर चल रही गतिविधियों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त हुई। इससे नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
कार्यशाला के अंत में सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से अपील की गई कि वे जनसहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण को अभियान के रूप में संचालित करें तथा रोपे गए पौधों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करें, जिससे अमृत हरित महाअभियान अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल हो सके। निगमायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया- नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कार्यशाला में उपस्थित संभाग की नगरीय निकायों द्वारा लक्ष्य अनुसार पौधारोपण का उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह सभी निकाय कार्य करें और अमृत हरित महाअभियान को सफल बनाएं।
कार्यशाला में नगर निगम सागर सहित सागर संभाग की सभी नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।