सागर। चकराघाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों का जन्म समूह देखने को मिला। इस दौरान रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मंत्री देवेंद्र पप्पू फुसकेले, कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल,कृष्णामृत दास जी महाराज,विक्रम सोनी,मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,पार्षद देवेंद्र अहिरवार,अर्पित पांडे,नितिन सोनी एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रयागराज त्रिवेणी संगम के जल खिचड़ी एवं लड्डुओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि बिना स्वार्थ के जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे न केवल समाज में सकारात्मकता आती है। अन्न, वस्त्र, धन, विद्या, और जीवनदान जैसे कई प्रकार के दान शास्त्रों में बताए गए हैं। और आज लगभग हर प्रकार से रामसरोज समूह के सदस्यजन दान और धार्मिक कार्य कर रहे हैं। वह निरंतर ऐसे ही कार्य करते रहे मेरी शुभकामनाएं समूह के साथ है।
इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि मेरा मानना है कि मन और शरीर दान पुण्य और परोपकार के लिये ही मिला है,बीमारों को दवा, भूखे को अन्न, प्यासों को जल वस्त्र हीनों को वस्त्र, अशिक्षितों को शिक्षा और ज्ञान दान हम सब का कर्तव्य और धर्म है। और इस कर्तव्य और धर्म को आगे बढ़ाने का प्रयास रामसरोज समूह कर रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि भौतिक दृष्टि से तो जीवन में सांसारिक सुख और समृद्धि की प्राप्ति को ही हम अपना कल्याण मानते है। सत्य युग में तप, त्रेता में ज्ञान, द्वापर में यज्ञ और कलियुग में एक मात्र दान मनुष्य का कल्याण करता है। उसी के तहत आज मकर संक्रांति के अवसर पर चकराघाट प्रांगण में आए हुए श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम का जल खिचड़ी एवं लड्डुओं का वितरण किया।
इस अवसर पर दीपक दुबे,अरुण सिंघई,नितिन कोरपाल साहू,अब्बी साहू,अनिल केसरवानी, आकाश दुबे,संतोष सेन, राजू, दीपक,तारा, अभिषेक, विक्रम सिंह,अजय साहू आदि मौजूद थे ।
