सागर। पुरानी गल्ला मंडी में स्थित श्री देव मारकंडेश्वर भगवान को नर्मदा भक्त संत पं केशव गोस्वामी महाराज एवं पंडित पवन चौबे की उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी शिल्पी अभिषेक भार्गव,समाजसेवी संगीता अनिल तिवारी, समाजसेवी गीता शैलेश केशरवानी,आर्ट एंड कॉमर्स की प्राचार्या सरोज गुप्ता,प्रीति सिंह राजपूत एवं कन्याओं द्वारा हल्दी तेल चढ़ाया गया। कच्ची पक्की पंगत का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी,समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी,अरुण सिंघाई, कैलाश महेश्वरी पंकज केसरवानी,एवं ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीयो ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन किया। नर्मदा भक्त पंडित केशव महाराज ने कहा कि भोलेनाथ को समर्पित हल्दी और तेल उनके विवाह की रस्म के दौरान एक अत्यंत शुभ और पवित्र अनुष्ठान है। हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। मान्यता है कि हल्दी से अनुलेपन करने पर भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। आज मारकंडेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ को हल्दी तेल चढ़ाया गया।

वरिष्ठ समाजसेविका शिल्पी भार्गव ने कहा कि मुझे पता चला कि यह मारकंडेश्वर मंदिर का शताब्दी वर्ष है और इस शताब्दी वर्ष में भगवान भोलेनाथ को हल्दी तेल चढ़ाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। मैं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हमारे बड़े भाई शैलेश भैया एवं ट्रस्ट समिति के सभी सदस्यों का साधुवाद करती हूं। जो सनातन धर्म को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष शैलेश केशरवानी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ सरलता और करुणा के स्वामी हैं। भगवान मारकंडेश्वर को हल्दी तेल चढ़ाया गया है। आज भगवान मारकंडेश्वर दूल्हा बनेंगे। भगवान भोलेनाथ की बारात लाल बत्ती सायरन और एक दस की गार्ड के साथ निकाली जाएगी। विशेष रूप से बुंदेली भजन गायक जित्तू खरे लाइव परफॉर्मेंस देंगे और पूरी बारात में साथ चलेंगे इसके साथ ही राधा कृष्ण जी की सजीव झांकी,दलदल घोड़ी,घोड़ा बग्गी,आर्केस्ट्रा, अत्याधुनिक डीजे,शहनाई बैंड पार्टी सहित बड़ी संख्या में बराती साथ चलेंगे। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष शैलेश केसरवानी ने सभी भोले के बरातियों से बारात में शामिल होने का आग्रह किया। समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि भगवान शिव को सृष्टि के जन्मदाता के रूप में माना जाता है। भगवान शिव के कई रूप पूजनीय हैं। भगवान शिव के अनेकों अवतारों में एक अवतार मारकंडेश्वर भी शिव जी का रूप है। इस रूप में भगवान शिव की पूजा करना का अवसर हमें मिला है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्री देव मारकंडेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर अनेकों अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। आज हमारे भोलेनाथ दूल्हा बनकर बड़ी ही शान से शहर से निकलेंगे यह सागर नगर की सबसे पुरानी बारात है। और इस शताब्दी वर्ष में भगवान भोलेनाथ का रूप निराला होगा। इस अवसर पर मगन लाल केसरी, हुलसीराम साहू,महेश साहू,सुनील केसरवानी,नंदू महेश्वरी,मयंक केसरवानी, अशोक केसरवानी,संगीता सिंह,संगीता भदौरिया, अंजली दुबे,श्वेता नेमा,रोली तिवारी,अनुजा ठाकुर, विनीता राजपूत,संघमित्रा गुरु,सपना राजपूत रश्मि राजपूत, श्रद्धा ठाकुर रितु ठाकुर प्रीति केसरवानी नीता केसरवानी,विष्णु साहू,श्रीमती संध्या साहू,नीलू सागर,अंजली ठाकुर,मनी ठाकुर, संजय केसरवानी सहित अन्य बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रही।