सागर।तिलकगंज वार्ड में सार्वजनिक लक्ष्मी महोत्सव समिति द्वारा विराजमान माता लक्ष्मी के समक्ष पं केशव महाराज के श्री मुख से चल रही शिव महापुराण कथा के विराम के अवसर पर नरयावली विधानसभा के विधायक इंजी.प्रदीप लारिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,समिति के संरक्षक भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी,पार्षद राजा रिछारिया, पार्षद विवेक सक्सेना,पार्षद बाबूलाल रोहित,मंडल उपाध्यक्ष मनोहर साहू एवं अर्पित पाण्डेय ने पं केशव महाराज का शॉल श्रीफल भेंट कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवान शिव की बारात निकल गई और भगवान भोलेनाथ माता पार्वती का विवाह रचाया गया।

कथा व्यास पंडित केशव महाराज ने कथा के विराम दिवस पर कहा कि शिवमहापुराण का श्रवण करने का सौभाग्य शिव जी की कृपा से ही मिलता है। शिवपुराण कथा हमें सद्मार्ग पर चलना सिखाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में शिवपुराण कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। शिवपुराण कथा सुनने से मनुष्य सभी सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। आज बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जा रही है और उनके साथ उनके रिश्तेदारों में भूत पिशाच सब शामिल हुए हैं। बाबा भोलेनाथ अपने शरीर पर भस्म लपेटे हुए हैं। जिसे देखकर पार्वती जी के परिवारजन अचंभित है भोले बाबा की लीला निराली है भोले इतने भोले हैं कि उन्हें जहां उनकी पूजा करो वही विराजमान हो जाते हैं भगवान राम ने रामेश्वरम में पूजा तो भगवान भोलेनाथ रामेश्वरम कहलाए। पीपल के नीचे पूजे गए तो पीपलेश्वर कहलाए।
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने बताया कि कार्तिक के पावन माह में आप सभी को शिव महापुराण कथा सुनने का सौभाग्य मिल रहा है।भगवान भोलेनाथ का स्वभाव अत्यंत सरल, शांत, दयालु और उदार है, इसलिए उन्हें ‘भोलेनाथ’ कहा जाता है। वे सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी करते हैं। तिलकगंज वार्ड में भगवान भोलेनाथ और माता लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद शहरवासियों को प्राप्त हो रहा है मैं कथा व्यास हमारे नर्मदा भक्त पं केशव महाराज और समिति के संरक्षक शैलेश केशरवानी जिनके संरक्षण में इतनी दिव्य और भव्य तरीके से माता लक्ष्मी की स्थापना की गई । समिति के संरक्षक भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि भगवान शिव एक उदार और दानी स्वभाव के हैं। वे भक्तों को देने में कभी कंजूसी नहीं करते और उनके भंडार हमेशा भरे रहते हैं। पिछले 7 दिनों से पंडित केशव गोस्वामी महाराज के श्री मुख से भगवान शिव की महिमा आप सभी सुन रहे थे शिव महापुराण कथा का विश्राम हुआ है। आज एकादशी पर हवन एवं पूर्ण आहुति संपन्न होगी और कल रविवार को माता रानी का चल समारोह तिलकगंज स्थित महेंद्र मील के पीछे से दोपहर 1:00 बजे बड़ी धूमधाम से डीजे गाजे बाजे के साथ निकला जावेगा। तिलकगंज वार्ड में भ्रमण कर शहर के मुख्य मार्गों झूला तिराहा,लच्छू तिराहा होते हुए राधा टॉकीज होते हुए होटल राम सरोज पैलेस डिंपल पैट्रोल पंप पर समापन होगा वहां से समिति के सदस्यों द्वारा माता रानी को बरमान ले जाएंगे जहां पर पूर्ण विधि विधान से माता रानी का विसर्जन होगा।
इस अवसर पर आशीष ठाकुर,अब्बी साहू,अमित नामदेवसमिति के सदस्य मनु महाराज,राजा,रानू यादव,चंदू रैकवार,अन्नू चौरसिया,अमृत पटेल,शिवम यादव,अनिल सेन, अंकित पटेल शुभम पटेल मोहित सेन सुशील पटेल,चंद्रहास आठिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।