सागर । निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों के साथ विट्ठल नगर वार्ड में श्मशान घाट के लिए 80 डिसमिल शासकीय भूमि उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर संदीप जी आर से मुलाकात की ।

निगमाध्यक्ष ने कहा कि विट्ठल नगर वार्ड में श्मशानघाट न होने के कारण यहां के नागरिकों को कपूरिया, पगारा एवं नरयावली नाका श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए जाना पड़ता है जो बहुत दूरी पर स्थित हैं । विट्ठल नगर वार्ड में ही 80 डिसमिल शासकीय भूमि उपलब्ध है अगर यह भूमि श्मशानघाट के लिए आवंटित हो जाती है तो विट्ठल नगर वार्ड से लगने वाले लगभग 9 वार्डों के नागरिकों को सुविधा हो जाएगी तथा उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। कलेक्टर संदीप जी आर ने रिक्त पड़ी शासकीय भूमि की जांच करवाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार कन्हई पटेल संजय दुबे, महेश जाटव सहित अन्य वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।