सागर । बीना की मोतीचूर नदी के विसर्जन घाट पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी लगते ही बीना थाना पुलिस और नपा की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9 मोतीचूर नदी एवं पर्यावरण समिति के सदस्य नदी किनारे पौधों की देखरेख के लिए पहुंचे थे। इस दौरान समिति के एक सदस्य की नजर विसर्जन घाट के पास पानी में उतराते हुए एक शव पर पड़ी।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बीना थाना पुलिस और नगर पालिका को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों के माध्यम से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है ।