सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में शहर से डेयरी विस्थापन की मुहिम लगातार चलाई जा रही है। गुरुवार को निगमायुक्त निगम टीम के साथ कृष्णगंज वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे, उन्होंने कृष्णगंज वार्ड में डेयरी संचालक को अपनी डेयरी शहर से बाहर विस्थापित करने हेतु निर्देशित किया और उक्त डेयरी संचालक का नल कनेक्शन कटवाते हुए नगर निगम की जल प्रदाय शाखाकर्मियों को ऐसे सभी डेयरी संचालक जो डेयरी परियोजना स्थल हफसिली में या निगम क्षेत्र से बाहर डेयरियां नहीं ले जा रहे हैं उनके नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा की डेयरी विस्थापन परियोजना के तहत शहर में डेयरी संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे डेयरी संचालक जो अपनी डेयरी शहर से बाहर नहीं लेगए हैं उनके नल कनेक्शन तत्काल काटें और नगर निगम की विभिन्न सेवाएं भी उन्हें देना बंद करें। डेयरी विस्थापन के तहत प्रत्येक डेयरी को शहर से बाहर विस्थापित कराना शहर हित में है।