
निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया होने के कारण अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जलप्रदाय शाखा द्वारा जारी किए गए नोटिस में लेख किया गया है कि दिनांक 6 अक्टूबर तक बकाया जलकर राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से निगम को किया जावे नहीं तो 7 अक्टूबर 2025 से जलप्रदाय बंद कर दिया जावेगा। निगम आयुक्त ने बताया गया कि पेयजल की सप्लाई में प्रति माह लगभग राशि रू. 1.5 करोड़ का व्यय करना पड़ रहा है। मकरोनिया नगर पालिका को दिनांक 1अप्रेल 2024 से बल्क कनेक्शन के द्वारा जलप्रदाय किया जा रहा है जिसकी राशि जमा नहीं की जा रही है।
*39 दुकानों द्वारा बकाया प्रीमियम राशि जमा न करने पर आवंटन निरस्त कर जमा राशि होगी राजसात नोटिस जारी*
इसी तरह नगर निगम परिषद मे लिए गए निर्णय के तहत कटरा बाजार स्थित डीडी कांपलेक्स की आवंटित 39 दुकानों की बकाया प्रीमियम राशि दुकानदारों द्वारा जमा न करने पर दुकानों का आवंटन निरस्त कर संबंधित दुकानदारों की जमा राशि राजसात करने के लिए बाजार प्रभारी द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं ।
सहायक आयुक्त एवं बाजार प्रभारी आनंद मंगल गुरु ने बताया निगम को डी डी कांपलेक्स के दुकानदारों से 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए लेना है,अगर दुकानदारों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी तो 39 दुकानों के आवंटन को निरस्त करते हुए उनके द्वारा जमा की गई राशि को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।
*इन दुकानों को बकाया प्रीमियम राशि जमा करने दिए गए नोटिस*
सुधीर कुमार जैन 15 लाख 78 हजार 640/- ,
सुरेन्द्र कुमार जैन 40 लाख 30 हजार 315/-,
कैलाश कुमार हसानी 52 लाख 27 हजार 196/- सुरेन्द्र कुमार जैन 12 लाख रुपए ,देवी बाई मंगवानी 40 लाख 80 हजार 856/-,राजेश साहू 37 लाख 22 हजार 500/-,सुशील कुमार जैन 12 लाख 30 हजार 634/-,
शुभम सिंह चौधरी 31 लाख 98 हजार 343/-,प्रीतम कुमार आर्य 53 लाख 21 हजार ,नीरज बाबूलाल जैन 15 लाख 10 हजार 601/-,रामगरीब केशरवानी 61 लाख 83 हजार 499/-,संगीता पाण्डेय 24 लाख 21 हजार 500/-,चन्द्र प्रकाश शर्मा 24 लाख 11 हजार 500/-
पुनीत शर्मा 24 लाख 12 हजार 500/-,रंजीत चौरसिया 42 लाख 92 हजार 621/-,इन्द्रेश पांडेय 19 हजार 10 हजार 500/-
लक्ष्मी जैन 30 लाख 06 हजार 625/-,प्रियंक दीक्षित 32 लाख 13 हजार,तबस्सुम बेगम 19 लाख 54 हजार 625/-,अहिल्या शुक्ला 30 लाख 24 हजार 625/-,ममता उपाध्याय 14 लाख 14 हजार 625/,राजेश कुमार जीवतानी 10 लाख 14 हजार 938/-,शुभम जैन 29 लाख 99 हजार 126/,राखी सिंघई 33 लाख 14 हजार ,प्रीतम आर्य 30 लाख 41 हजार ,अंजना झुडेले 10 लाख 71 हजार 377/-
अश्विनी साहू 18 लाख 16हजार 699/-,संजय जैन / हुकुमचंद 25 लाख 6 हजार 573/-,अंजना जैन 11 लाख 20 हजार 257/-,जतिन खियानी 19 लाख 99 हजार 950/-,अविनाश निरंकारी 20 लाख11 हजार 101/-,दुष्यंत तिवारी 24 लाख16 हजार 401/- अनुराग सोनी 50 लाख 36 हजार कुल बकाया राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार है।
