सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों में विभिन्न कार्यों, गतिविधियों के सफल संचालन व क्रियान्वयन के उद्देश्य से भाजपा मंडल अध्यक्षों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त कर मंडल वार 5 सदस्यीय कोर कोर समितियों का गठन किया है। यह समिति संबंधित मंडल के अंतर्गत प्रशासनिक, राजनैतिक, संगठनात्मक एवं सभी आवश्यक विषयों पर उचित मार्गदर्शन करेगी। जिससे कार्यों को निरंतरता एवं गति प्राप्त हो सकेगी।

खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में गठित 5 सदस्यीय कोर समिति के प्रमुख संबंधित भाजपा मंडल अध्यक्ष होंगे। गठित की गई सभी छह मंडलों की कोर समितियों की पहली संयुक्त बैठक 9 अप्रैल बुधवार को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में उनके सागर स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है । खुरई नगर मंडल कोर समिति में राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष खुरई, प्रवीण जैन गढ़ौला, देशराज यादव खुरई, बलराम यादव खुरई, अजीत सिंह अजमानी खुरई शामिल हैं। खुरई ग्रामीण मंडल कोर समिति में रविन्द्र सिंह नरोदा मंडल अध्यक्ष खुरई ग्रामीण, ओमप्रकाश कुर्मी घोरट, हरिशंकर कुशवाहा मुकारमपुर, विक्रम सिंह ठाकुर बरोदिया, परमानंद यादव बरोदिया शामिल हैं। धनौरा मंडल समिति में राजपाल सिंह सिंगपुर, रघुराज सिंह बाहरपुर, जितेन्द्र सिंह धनौरा, महेश लोधी खैरा, माधव सिंह दुगाहाकलां शामिल हैं। इसी प्रकार मालथौन मंडल कोर समिति में अरविंद सिंह रामछायरी मंडल अध्यक्ष, दुरगसिंह परिहार मालथौन, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, रामकुमार बघेल खरैरा, बलवीर सिंह लोंगर शामिल हैं। बरोदिया कलां मंडल कोर समिति में नीतेश यादव प्रेमपुरा मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बुंदेला दरी, केशरी सिंह लोधी वनखिरिया, कैलाश घोषी रजवांस, दयाराम चौरसिया बरोदिया कलां शामिल हैं।बांदरी मंडल कोर समिति में अनिल पाराशर (झींकनी) मंडल अध्यक्ष, अभय सिंह लोधी बांदरी, लोकेंद्र सिंह राजपूत पिठौरिया, आजाद यादव बमनोरा, देशराज सिंह लोधी नेतना शामिल हैं।
*श्री सिंह मंगलवार को लेंगे बैठक*
खुरई विधानसभा क्षेत्र में आगामी 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत होने जा रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन के संबंध में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक शभूपेन्द्र सिंह खुरई व मालथौन विकास खंड के सभी अधिकारियों की बैठक लेंगे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी हेतु आयोजित बैठक जनपद पंचायत खुरई के सभाकक्ष में 8 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है।