पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बामोरा स्थित कार्यालय पहुंचे सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में स्वागत किया। इन सभी की आनलाइन सदस्यता भी कराई गई है। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के बीएलओ रहे भूपेंद्र सिंह भानगढ़, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, हीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, छोटू सिंह, कल्लू सिंह, कपिल सिंह, गोलू सिंह, दीपक सिंह, अमित साहू, रामराज सिंह, भानगढ़ सरपंच नीलेश पटेल, पंकज श्रीवास्तव, रहीश खान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर भानगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलभद्र सिंह बुंदेला, खिमलासा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, बीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शहर अजय पटेल, दिनेश जैन भानगढ़ उपस्थित रहे।
