सागर । कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सागर संभाग में के नगरीय क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सागर संभाग के नगरीय क्षेत्रों में निर्माणाधीन अथवा स्वीकृत पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में आने वाले गतिरोधों को दूर कराएं तथा पेयजल योजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज नगरीय प्रशासन विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों के हितग्राहियों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। बैठक में कमिश्नर ने ग्राम नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निवेश योजनाओं की भी समीक्षा की। कमिश्नर द्वारा खजुराहो, टीकमगढ़, ओरछा विकास योजना पर भी चर्चा की। बैठक मेें संयुक्त आयुक्त विकास राकेश शुक्ला, उपसंचालक नगरीय प्रशासन विभाग एवं ग्राम नगर निवेश विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।