सागर । युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर स्वच्छता का संदेश देने गुरुकुल प्रांगण से स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने किला मैदान में युवाओं, विद्यार्थियों को संबोधित किया और युवाओं के साथ मैराथन प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया।साथ ही प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किये। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र को केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार से सबसे स्वच्छ विधानसभा क्षेत्र का सम्मान मिला है यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने परसा चौराहा स्थित मां महामंगला महाकाली देवी के दर्शन कर विशाल चुनरी यात्रा मैं शामिल होकर धर्म लाभ लिया। खुरई नगर में विराजमान मां बिजासन देवी मंदिर में छप्पन भोग अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वे नवरात्रि के पावन पर्व पर खुरई के पं. केसी शर्मा उ.मा. विद्यालय में आयोजित रूद्राणी गरबा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन स्थल पर देवी जी का पूजन किया और कार्यक्रम में शामिल युवाओं को देश की धर्म संस्कृति, परंपराओं के बारे में बताया।