Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    • जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम समरसता का कुंभ है – भूपेंद्र सिंह खुरई में 697 जोड़े परिणय बंधन में बंधे, पूर्व गृहमंत्री ने बेटी जानकी अहिरवार का कन्यादान किया
    सामाजिक सरोकार

    मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम समरसता का कुंभ है – भूपेंद्र सिंह खुरई में 697 जोड़े परिणय बंधन में बंधे, पूर्व गृहमंत्री ने बेटी जानकी अहिरवार का कन्यादान किया

    admin By adminApril 16, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का कुंभ है। सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र की मजबूती संभव होती है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आयोजित 697 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में ने स्वयं भी अहिरवार समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार का पूरे विधि-विधान सहित कन्यादान करके सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत की।

    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता आज देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस अपनी राजनीति के लिए देश को धर्म, जातियों और समाजों में तोड़ने में लगी है। राष्ट्र सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले ऐसे आयोजनों से देश को एक सूत्र में बांधने का काम भी होता है।

    उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म समुदायों की बेटियों के विवाह एक पंडाल में एक जैसी व्यवस्था में हो रहा है। महाकुंभ की तरह यहां भी कोई किसी से जाति या धर्म नहीं पूछता। भाजपा सामाजिक समरसता को मानने वाली पार्टी है। आज खुरई में हुए 697 बेटियों के विवाह समारोह में 22 मुस्लिम बेटियों के निकाह भी शामिल हैं। मैं प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ अनुसूचित जाति समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार के पैर पूज कर कन्यादान कर रहा हूं। श्री सिंह ने कहा कि जाति, धर्म, समाज को बांटने की कोशिश करने वालों को इस कार्यक्रम से बड़ा जवाब और कोई नहीं हो सकता।

    पूर्व गृहमंत्री, विधायक श्री सिंह ने कहा कि नारी समाज का आधार है। हमारी संस्कृति नारी प्रधान संस्कृति है जहां बेटियों को देवी स्वरूप मानकर पूजा जाता है। हमारी संस्कृति में कहा गया है कि जिस घर में बच्ची वह घर मंदिर की तरह हो जाता है। बेटियां भगवान का रूप होती हैं और सौभाग्य लेकर आती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह के बाद विदाई के समय कपड़े पर उनके पैरों की छाप लेकर घर में रखने की परंपरा है ताकि सौभाग्य और लक्ष्मी घर में बने रहें। घर और समाज की वास्तविक वास्तूकार बेटियां ही होती हैं।
    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि विवाह पवित्र बंधन है और नई सृष्टि की रचना का आरंभ है। जिस आत्मीयता, परिवार भाव और सेवा भाव के साथ खुरई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होता आया है ऐसा अन्यत्र कम ही देखने को मिलता है। सारे अधिकारी, कर्मचारी, नेता, कार्यकर्ता, समाज सेवी लोग मिलकर अपने पद अहंकार को एक तरफ रख कर एक परिवार की भांति मिल कर यह कार्यक्रम करते हैं जैसे अपनी ही बेटी का विवाह करते हैं। खुरई की ऐसी समरसता और पारिवारिक वातावरण दे कर आत्मा खुशी से भर जाती है। इसके लिए मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि ईश्वर ने मुझे यह सब देखने और इसमें सम्मिलित होने का अवसर दिया।
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष की लगभग 700 शादियों को शामिल कर लें तो खुरई में बीते आठ सालों में लगभग 5800 बेटियों के विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित हो चुके जो बड़ी संख्या है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आज के कार्यक्रम में सरकार की ओर से 3.41 करोड़ की राशि वर वधू को सुखमय दांपत्य जीवन आरंभ करने दी गई। उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी व्यवस्था के साथ कोई परिवार में भी विवाह संपन्न नहीं कर पाता जितनी अच्छी व्यवस्थाएं यहां उपलब्ध होती हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता देशराज सिंह यादव, चंद्र प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीबाई आहिरवार तथा पार्षद बलराम यादव ने भी संबोधित किया। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने वधू जानकी अहिरवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि का 49 हजार का चेक प्रदान किया। सभी 697 वधुओं को 49 हजार राशि के चेक दिए जाएंगे। विधायक श्री सिंह की तरफ से व्यक्तिगत रूप से सभी वधुओं को सुहाग की सामग्री व एक साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने पुष्प वर्षा के साथ सभी वर वधुओं का अभिनंदन किया और अपने पिता पूर्व गृहमंत्री विधायक श्री सिंह के साथ वधु जानकी अहिरवार के पांव पूजने और कन्यादान की रस्म में भाग लिया। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा अध्यक्ष, सभी 6 नगरीय व जनपद निकाय अध्यक्षों, उपाध्यक्षों सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने एक एक वधू के पैर पूजे। कार्यक्रम में श्रीमती सरोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन सिंह, युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, विजय जैन बट्टी, हेम चन्द्र बजाज, जनपद अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, नगर मंडल अध्यक्ष व नप उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह ललोई, बलवीर सिंह उपाध्यक्ष मालथौन, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार मालथौन, उपाध्यक्ष जप. राजेन्द्र सिह खुरई, नप. अध्यक्ष मीना कुशवाहा बरोदियाकलां, नगर परिषद सुधा विश्वनाथ लोधी बांदरी, नप उपाध्यक्ष मालथौन मालती धर्मेन्द्र अहिरवार, अजीत सिंह अजमानी, बलवीर सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, कोमल यादव, श्रीमती इन्द्रकुमार राय, प्रवीण जैन, आकाश परिहार, संतोष दुबे, रामशास्त्री, गोलू राय, आशीष पटैरिया, योगेश जैन, रनधीर सिंह(गब्बर), सीताराम नायक,सीतारा नायक ओमप्रकाश घोरट, रामकुमार बघेल, राजेन्द्र मोदी खुमान रधुवंशी, राजू नड्डा, पार्षद जगदीश अहिरवार, बॉवी चावला, पुष्पेन्द्र परिहार, अजीज खान,श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती माया ताम्रकार, श्रीमती ऊषा ठाकुर, श्रीमती सीमा पाण्डे, श्रीमती विमला सेन, श्रीमती सीमा नामदेव, श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, श्रीमती रजीता शर्मा, श्रीमती सोना अहिरवार, श्रीमती ललिता रजक, श्रीमती मेघा नामदेव, श्रीमती संध्या सेन, श्रीमती प्रतिभा पुरोहित, श्रीमती ज्ञानबाई बसंल, श्रीमती निशा नागदेव, श्रीमती सपना विश्वकर्मा, श्रीमती सुमनलता जैन,श्रीमती अनिता इंद्रराज सिंह, श्रीमती अंजू रैकवार, श्रीमती मोना धर्मेन्द्र सिंघई, श्रीमती विनीता सौर,श्रीमती अनिता नायक,श्रीमती निर्मला कुशवाहा,श्रीमती रोशन कुशवाहा, श्रीमती नर्वदा कुशवाहा,श्रीमती प्रियंका रजक, श्रीमती कुसुम राजहंस,श्रीमती अर्चना नामदेव, ऋषम राय, आकाश परिहार, नरेन्द्र सिंह, कपिल रैकवार, छोटू रोकड़या, रितिक कुशवाहा, वीरेन्द्र सेन, कृष्णा साहू, सचिन साहू, सचिन आसाटी, सत्येन्द्र ठाकुर, संजय लिटोरिया, बल्ली सोनी सहित हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम खुरई मनोज चौरसिया, एसडीएम मालथौन मुनब्बर खान, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण, सीएमओ राजेश मेहतेले, संजय समुद्रे, प्रभुशकर खरे, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, सचिन गुप्ता, बीएमओ शेखर श्रीवास्तव, बीईओ रविकांत असाटी, एसडीओपी सचिन परते, टीआई शशि विश्वकर्मा, टीआई संतोष सिंह दांगी, टीआई अशोक यादव, टीआई गजेन्द्र सिंह बुंदेला सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे समर्पण व सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    कुत्तों की नसबंदी हेतु अधिकृत एजेंसी यारा फाउंडेशन पुणे ने नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया निगमायुक्त ने मधुकर शाह वार्ड से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए

    February 17, 2026

    केंद्रीय जेल में बंदियों के उत्थान के लिए सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

    February 8, 2026

    प्रेम जी गौ धाम में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र जैन, भूसा गोदाम शेड का लोकार्पण, गौ एम्बुलेंस का निरीक्षण व नए शेड निर्माण की घोषणा

    February 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    By adminMarch 6, 20262

    सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की…

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026

    आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.