सागर । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक एक में स्थित शासकीय कुआँ में महिला और तीन माह के बच्चे का शव मिलाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

बताया जाता हैँ की मृतिका अपने मायके आई थी जहां ये घटना हुई । तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार आज शनिवार को जब प्रातः करीब 7 बजे नपा कर्मचारी कुआँ में सफाई कार्य करने गये तो उन्हे महिला और बच्चे का शव पानी में तेरता नजर आया । नपा कर्मियों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाना को दी । पुलिस ने कुआँ से दोनों शव निकलवाये हैँ । बताया जाता है कि महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैँ , । थाना प्रभारी राजेंद्र बागरी ने बताया की मृतिका केवट कुछ समय पूर्व ही अपने मायके तेंदूखेड़ा आई थी, परिजनों के अनुसार वह लगातार बीमार रहती थी ।महिला का पति दुर्गा केवट भी उसके साथ आया था । बताया जाता है की इसके पूर्व महिला के दो बच्चों की बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी । महिला ने आत्महत्या की या कोई और कारण है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है ।थाना प्रभारी श्री बागरी ने बताया की
दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा है । पीएम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आएगा , फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है ।