सागर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सागर विधानसभा की भारतीय जनता पार्टी के एसआईआर जिला प्रभारी, बीएलए-1, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सागर जिले के अभियान प्रभारी अमित नुना उपस्थित रहे।

बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ एवं बीएलए की संयुक्त जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए बताया गया कि बीएलए को निर्धारित लक्षित मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना फ़ॉर्म भरवाने, आवश्यक दस्तावेज जुटाने और मतदाताओं को प्रक्रिया समझाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विधायक जैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अपने-अपने स्तर पर एक कार्यकर्ता समूह तैयार करें और दिनभर के कार्यों की जानकारी समूह में साझा करें, ताकि पारदर्शिता बढ़े और अन्य कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। अभियान प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा। बैठक में डॉ. वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर नामदेव, रामकुमार साहू, विक्रम सोनी, अमित बैसाखिया, मेघा दुबे, नीरज यादव, नीलम अहिरवार, अंशुल हर्षे, विकास केसरवानी, सतीश जैन, नितिन सोनी, राहुल वैद्य, कुलदीप खटीक, पंकज भट्ट, पूजा केसरवानी, रिंकू राज, जय सोनी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।