सागर। श्री बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के सान्निध्य में 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन में भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने एक बहन के विवाह की जिम्मेदारी उठाई है। इसी उद्देश्य से वे श्री बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत पिछले कई वर्षों से श्री बागेश्वर धाम सरकार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने धाम पर आधारित एक म्यूजिक एल्बम भी तैयार किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा। उनकी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रही है। आकाश सिंह राजपूत ने इसे सामाजिक सेवा बताते हुए कहा कि वे आगे भी ऐसे कार्यों में सहयोग देते रहेंगे।

00000