सागर।भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा के चारों मंडलों में 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडलों के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद एवं मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

क्रमशः यमुना ताई मंडल में आयोजित उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। इसके बाद सागर नगर मंडल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में उन्होंने “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर सत्रों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में विधायक श्री जैन ने स्वतंत्रता के बाद बनी अंतरिम सरकार, उस समय के उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान तथा उनके नेतृत्व में औद्योगिक विकास के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विचारों में मतभेद के चलते डॉ. मुखर्जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों का विरोध करते हुए इस्तीफा दिया।
इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर से संपर्क कर 1951 में भारतीय जनसंघ के गठन की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने जनसंघ की प्रारंभिक राजनीतिक यात्रा, 1952 के चुनाव में प्राप्त मत प्रतिशत, कश्मीर आंदोलन तथा डॉ. मुखर्जी के बलिदान का भी उल्लेख किया।
वक्तव्य में गोवा एवं पांडिचेरी की स्वतंत्रता, 1975 के आपातकाल, मीसाबंदियों के संघर्ष तथा 1977 में जनता पार्टी की सरकार के गठन की चर्चा की गई। इस दौरान मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी को विदेश मंत्री और लालकृष्ण आडवाणी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाए जाने का उल्लेख किया गया।
उन्होंने बताया कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और मुंबई अधिवेशन में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही बेरुबाड़ी आंदोलन जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों का भी जिक्र किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में वक्ता के रूप में निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जाहर सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, डॉ. अनिल तिवारी एवं हरिराम सिंह ठाकुर,विक्रम सोनी,डा आशीष द्विवेदी, अनुराग प्यासी,लक्ष्मण सिंह,ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, रामेश्वर नामदेव, अमित बैसाखिया, मेघा दुबे,नीरज यादव, नीलम अहिरवार, अंशुल हर्षे, रामेश्वर नेमा, सतीश जैन, नितिन सोनी, रिंकू राज, विकास केसरवानी, कुलदीप खटीक, नरेश यादव,शैलेंद्र ठाकुर,धर्मेंद्र खटीक,विशाल खटीक, कैलाश हसानी, देवेंद्र अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में पार्षद पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।