सागर । अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन भारतीय सेना द्वारा पहलगाम में आंतकी हमले पर्यटकों की निर्गम हत्या के बाद कल मध्यरात्रि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई आपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक पर उपस्थित समाज जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तिरंगा झंडा फहराकर जश्न मनाया गया इस अवसर पर पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। सभी ने भारतीय सेना की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात कही।

अग्रवाल विकास सभा के सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि दस दिवसीय समर कैंप में समाज के 25 बच्चे बच्चियां एवं 18 महिलाएं सम्मिलित होकर सेल्फ डिफेंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग व हैंडराइटिंग, मंडाला आर्ट, मेंहदी तथा ढोलक वादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। समर कैंप में उपरोक्त विधाओं के साथ साथ बच्चों को सामूहिक सहभागिता का भाव,नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के गुणों के भी टिप्स दिए जा रहे हैं।
समर कैंप में प्रशिक्षक रंग के साथी संस्था की अंशिता बजाज द्वारा आर्ट क्राफ्ट स्केचिंग व हैंडराइटिंग, कमल कृष्ण अग्रवाल सेल्फ डिफेंस, अर्चना जैन ढोलक एवं साक्षी जैन द्वारा मेंहदी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन बच्चों एवं प्रशिक्षणार्थियों को पारंपरिक पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य के लिए लाभकारी शीतल पेय शर्बत वितरित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव आंकाक्षा अग्रवाल,मोना अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल,मधु अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल,वर्षा अग्रवाल रोशनी अग्रवाल,रीति अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रुप किशोर अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,पर्व अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,गौरव अग्रवाल राहुल अग्रवाल विशाल अग्रवाल सहयोग प्राप्त हो रहा है।
