सागर। सूर्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम कोठारी बंधुओं की स्मृति में आयोजित किया गया, जो 2 नवंबर 1990 को अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दौरान शहीद हो गए थे। तभी से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष इस दिन पूरे भारत में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं।

रक्तदान की उपरांत उपस्थित बजरंग दल के संगठन मंत्री अनुज परिहार, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर एस आर सिंह,चैतन्य ब्लड बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता सिंह एवं अन्य अतिथियों ने राहुल शास्त्री , जागेश्वर तिवारी सहित सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया , डॉ अजय पचोरी एवं डॉ जसवंत राजपूत का धन्यवाद ज्ञापित किया। बजरंग दल संगठन मंत्री अनुज परिहार ने कहा कि बलिदानियों की स्मृति में रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि है। आज के दिन कोठारी बंधुओं की स्मृति पूरे देश में रक्तदान शिविरों का आयोजन बजरंग दल करता आ रहा है क्योंकि कार सेवक कोठारी बंधु की मृत्यु रक्त की कमी के कारण हुई थी उस समय अगर उन्हें रक्त उपलब्ध हो जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा और कोई भी दान नहीं है। 1990 में अयोध्या में बलिदान हुए कार सेवकों शरद कोठारी एवं राम कोठारी की स्मृति में बजरंग दल द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में रक्तदान किया जाता है। यही उन कारसेवकों के लिए आप सभी की सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला मंत्री बजेंद्र पटेल,जिला संयोजक सोनू सेन जिला सहसंयोजक विवेक पचौरी,गब्बर टाल,निलेश राजपूत शशांक राजपूत,अटल,दिनेश जैन,बबलू सेन,राजपाल,रवि प्रजापति,सतीश वर्द्धेले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।