Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » अविराज ने आभार सहित कहा रक्तदान एक सुखद अहसास, 26 व 27 नवंबर को सभी का स्वागत है
    ताजा ख़बरें

    अविराज ने आभार सहित कहा रक्तदान एक सुखद अहसास, 26 व 27 नवंबर को सभी का स्वागत है

    admin By adminNovember 25, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. जीएस चौबे ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर के पहले दिन 113 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का सुखद उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें 13 रक्तदाता बहिनें भी शामिल हैं। स्वयं अविराज सिंह ने छह माह के भीतर ही दूसरी बार रक्तदान किया।

    विभाग संघचालक डा जीएस चौबे ने रक्तदानियों से भेंट कर उन्हें रक्तदान का महत्व और इसके लाभों को अवगत कराया। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने शिविर स्थल पर पहुंच कर रक्तदाताओं से भेंट की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र भेंट किए। उन्होंने शिविर व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया और सभी रक्तदानियों से भेंट की। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी तथा नगरनिगम के अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने रुद्राक्ष धाम पहुंच कर रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के साथ रक्तवीरों में मानव कल्याण की भावना की सराहना की तथा रक्तदान शिविर को अनुकरणीय उदाहरण बताया। निगम के एम आई सी मेंबर बाघराज वार्ड पार्षद राजकुमार पटेल अपने दो युवा पुत्रों रामकुमार व कृष्ण कुमार को लेकर पहुंचे और दोनों का रक्तदान कराया।
    युवा नेता अविराज सिंह ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान करके मन और तन दोनों में नयी ऊर्जा का संचार होता है, मन में संतुष्टि का भाव आता है जिसे रक्तदान करने वाला ही अनुभव कर पाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता का एक यूनिट ब्लड ब्लड बैंक के सेप्रेटर में पहुंच कर तीन अलग-अलग अवयवों में विभाजित होता है और आवश्यकता अनुसार किसी आकस्मिक जरूरतमंद की जान बचाने के काम आता है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले के ब्लड बैंक हमेशा ऐसे जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता से भरे रहें और अभावग्रस्तों को मुफ्त ब्लड समय पर मिल सके इससे बड़ी सेवा दूसरी नहीं हो सकती। हमारा रक्त यह किसी संकट में पड़े मनुष्य की जान बचाने में काम आया है यह धन संपदा के दान से बड़ा दान है। श्री अविराज सिंह ने कहा कि यह रक्तदान शिविर सभी के लिए मानव सेवा के सुगम अवसर के रूप में अगले दो दिवस 26 और 27 नवंबर ( बुधवार व गुरुवार) को भी संचालित होगा। पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराने वाले रक्तदाताओं के साथ सभी सक्षम भाई बहिनें रक्तदान कर सकते हैं, हम सभी आपके स्वागत और सुविधा के लिए यहां सतत उपस्थित हैं। उन्होंने सभी रक्तवीर बहिनों व भाइयों का ह्दय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि हम आपके ऋणी रहेंगे।
    पूरे दिन रक्तदानियों के आने का क्रम जारी रहा और उनका जज्बा देखने योग्य था जिससे स्पष्ट हो रहा है कि ऐसे रक्तदान शिविरों से सागर जिले में रक्तदान के विषय में सकारात्मक जागरूकता का स्तर बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती नीना गिडियन, सीएमएचओ
    श्रीमती ममता तिमोरे भी शिविर का अवलोकन पहुंचे। सिविल सर्जन आर.एस.जयंत, डॉ. आर के विदुआ, जिला ब्लड बैंक प्रभारी डा महेश जैन, डॉ. रवि पाटीदार, डॉ. कृष्णदीप साहू, वीऐम ओ खुरई डॉ. राम ठाकुर, पैथालाजिस्ट खुरई डॉ. शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशिक्षित स्वास्थ्य टीम पूरे समय सक्रिय रही। रक्तदाताओं को पूरक पोषण पेय व भोजन की सुविधा उपलब्ध रही। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में खुशी चापा, गौरी दुबे, सोनाली ठाकुर, शीतल अहिरवार, रितिका ठाकुर, योगिता जैन, वैशाली कौशल, जया पवार, सविता व्यास, मंदाकना दुबे, सुधा ईसाई, विशाखा पवार, मेघा कुशवाहा सहित कई बहिनों ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह, एम आई सी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, सोमेश जड़िया, अनुराग प्यासी, संतोष दुबे, रिशांक तिवारी, संजीव बंटी श्रीवास्तव,लक्ष्मण सिंह, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, पं राजू तिवारी, अंकित विश्वकर्मा, शुभम घोषी, प्रतीक चौकसे, उमेश यादव, जगन्नाथ गुरैया, संदीप साहू, प्रवीण पांडे, मोनू विश्वकर्मा, रंजन मोहंती, वीर चंद्र जैन, राजीव सोनी, देवेंद्र सिंह बुंदेला, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, कृष्णकांत अहिरवार, देवांशु सेन, अशोक अग्रवाल, कमल कुमार जैन, रमाकांत रिछारिया, प्रिंस यादव, अंश चौकसे, ब्रजेश मिश्रा महाराज खुरई, सतीष यादव, मनोज जैन, हितेंद्र जैन, शुभम सिंह, राजपाल राजपूत, अमित सोनी, शिवराज सिंह जैसीनगर, आकाश पांडे, तनिष्क पांडे, रौनक चौकसे, ओम चौकसे, मानस कटारे, विवेक स्वामी, आदित्य सिंह ठाकुर, नितिन श्रीवास्तव, मनोज ओझा, रंजन श्रीवास्तव, राजवीर सिंह ठाकुर, इंकास राय, नीलेश जैन बांदरी, अनिमेष ठाकुर, सोनू प्रताप सिंह, आकाश ठाकुर, आनंद मोहन घोषी, पर्व तिवारी, जय दुबे, एकांश दत्त, विवेक चढ़ार, यश यादव, शुभ सिंह, कार्तिक सिंह, विधान सिंह ,दीपक ठाकुर, भगत सिंह लोधी सहित सैकड़ों गणमान्य जन, युवा शक्ति उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.