Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब कांड : तीन आरोपियों के अवैध निर्माणों को प्रशासन के बुलडोजरों ने किया ध्वस्त
- बंडा जहरीला शराब कांड : ग्राम पंचायत धनोरा के ग्रामीणों का निर्णय,गांव में शराब बेचने,पीने पर देव मंदिर में भरना होगा जुर्माना
- निगमायुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सभी करों की शत- प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश
- IMA सागर, एकता समिति के निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 112 का स्वास्थ्य परीक्षण
- जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
- सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
Author: admin
सागर । पिछले 6 वर्षों से राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू द्वारा सागर में निरंतर कथा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी सागर को बापूजी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है। कथा खेल परिसर के बाजू वाला मैदान पर 15 दिसंबर से 21 दिसंबर आयोजित होना है। 14 दिसंबर को चिन्मयानंद बापू का सागर आगमन हुआ।इस उपलक्ष्य रविवार को वाहन रैली एवं कलश यात्रा मोती नगर से प्रारंभ हुई और खेल परिसर प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। यात्रा का शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पर जिला शहर कांग्रेस सेवादल…
सागर । गोला कुआँ तिराहा के पास नाले किनारे अवैध निर्माण को नगर निगम प्रशासन द्वारा जमीदोज किया गया, उक्त निर्माण बिना भवन भूमि अनुज्ञा के किया जा रहा था इस अवैध निर्माण के विरुद्ध सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। एवं रजिस्ट्री व नामांतरण आदि के दौरान भी आपत्तियां लगाई गई थीं। निगम प्रशासन द्वारा निर्माणकार्य को तत्काल रोकने और निर्माण हटाने की सूचना निर्माणकर्ता को दी गई थी। सूचना प्राप्त हुई है की उक्त जमीन शासकीय है जिसकी खरीद फरोख्त दस्तावेजों में छेड़ छाड़ कर की गई है। मौक़े पर उक्त निर्माण के पीछे…
सागर । गर्भधारण से लेकर दो वर्ष की आयु तक के प्रथम 1000 दिन बच्चे के संपूर्ण विकास शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक एवं प्रतिरक्षा के लिए अत्यंत निर्णायक माने जाते हैं। इस अवधि में दिया गया उचित पोषण आजीवन स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। इसी महत्वपूर्ण उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, सागर संभाग की अध्यक्षता में IYCF (शिशु एवं बाल आहार प्रबंधन) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय संचालक डॉ. नीना गिडीयन ने बताया कि कार्यक्रम में सागर संभाग के सभी ज़िलों सागर, छतरपुर, दमोह,…
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी कोर समिति संयोजक व सदस्य अपने क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य एसआईआर में सक्रिय सहयोग करें। यह निर्देश पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सागर कार्यालय में आयोजित खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों की कोर समिति की बैठक में दिए हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने बैठक में कहा कि क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों कघ कोर समितियां मतदाता सूची में शामिल अनुपस्थित, बाहर शिफ्ट अर्थात स्थानांतरित हो चके तथा दिवंगत हो चुके मतदाताओं के गलत नामों के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि प्रारूप…
सागर। विकास का फायदा तभी है जब सभी का जीवन संस्कारित, अनुशासित हो। आप धर्म पर चलें और क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ें। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां के बमनोरा,इमलिया,सेमरअटा तथा बांदरी वार्डों में 1.5 करोड़ की लागत से निर्मित सीसी रोड कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बांदरी नगर परिषद की समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि शहरी आवासहीन एक भी व्यक्ति का नाम पट्टे के सर्वे कार्य में न छूटे। पूर्व…
सागर । निगमायुक्त राजकुमार खात्री ने नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं व सुविधाएँ प्रदान करने हेतु नगर निगम की आर्थिक मजबूती के लिए वर्ष के आख़री माह दिसंबर महीने को राजस्व वसूली माह बताते हुए अभियान चलाकर अधिक से अधिक करों की वसूली के निर्देश नगर निगम के राजस्व विभाग को दिये थे। उक्त अभियान के तहत विगत दिनों निगमायुक्त ने मौक़े पर पहुंचकर दुकानें सील करने और मौक़े पर ही संपत्तिकर वसूली की कार्यवाही भी कराई। निगमायुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा सम्पत्तिकर, कचरा प्रबंधन शुल्क,जलकर, व्यवसायिक दुकानों का किराया आदि बकायादारों से वसूली तेज कर दी गई है।…
सागर । शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कटरा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर अस्थाई दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा फुटपाथ एवं सड़क पर फैली दुकान सामग्री को निगम दल द्वारा मौके पर ही जप्त कर लिया गया। निगमायुक्त ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण नागरिकों को आवागमन में कठिनाई होती है और यातायात प्रभावित होता…
सागर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर परम पावन दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार मिलने, उनके 90 वर्ष सफलतम पूर्ण करने की खुशी में भारत तिब्बत मैत्री संघ एवं तिब्बत गरम कपड़ा व्यापारी संघ ने एमएलबी स्कूल के समीप एक समारोह में 51दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री राम, बुद्ध, महावीर, गुरु नानक देव की पूजा अर्चना तिब्बती परंपरा अनुसार की। मुख्य अतिथि महापौर प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी, संरक्षक सुरेश रश्मि जैन, सारस्वत अतिथि अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दत्त त्रिपाठी, डॉ मनोज श्रीवास्तव, सत्यम बुंदेली संग्रहालय के दामोदर…
सागर । समाज में एचआईवी/एड्स को लेकर व्याप्त भ्रांतियों के कारण अक्सर मरीजों को पारिवारिक सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है, लेकिन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के जनरल सर्जरी विभाग ने एक बार फिर साबित किया है कि चिकित्सा सेवा में भेदभाव का कोई स्थान नहीं। विभाग ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक एचआईवी पॉजिटिव मरीज की स्तन कैंसर (चतुर्थ स्टेज) की अत्यंत जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। विगत दिनों मोडिफाइड रेडिकल मास्टेक्टमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनील सक्सेना के नेतृत्व में डॉ. अखिलेश रत्नाकर एवं डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि मरीज…
सागर । बिजली कंपनी की 47वीं अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सागर टीम ने उज्जैन क्षेत्र की टीम को 10 विकेट से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसका मुकाबला जबलपुर सेंट्रल टीम से होगा । मैच में पहले खेलती हुई उज्जैन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट होकर 96 रन बनाए सागर टीम ने बिना विकेट खोए 97 रन बनाकर जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच राहुल सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 रन बनाए एवं तीन विकेट भी लिए क्रिकेट मैच में उपस्थित अधीक्षण अभियंता श्रीमती चंद्र रेखा प्रभाकर…
