सागर। तुलसीनगर वार्ड निवासी वृद्धा श्रीमती राजरानी अहिरवार का 19 अक्टूबर को ट्रेन की पटरी पार करते समय हुए एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उनके निवास पर पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। विधायक जैन ने परिवार को अपनी ओर से सहायता राशि प्रदान करने की बात कही और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दुर्घटना स्थल की गंभीरता को देखते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम आयुक्त को फोन पर राहतगढ़ बस स्टैंड फाटक पर एक फुट ओवर ब्रिज (Foot Over Bridge) निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इस प्रस्ताव को शीघ्र रेलवे विभाग को स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिये ।