सागर। पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में पूर्व विद्यार्थी मिलन सम्मेलन कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि पूर्व विद्यार्थी हर संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियों को दिशा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के आयोजनों को उत्कृष्ट पहल बताते हुए इसे नियमित स्वरूप देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान से पुनः जुड़ने पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में श्रीमती पारुल साहू (पूर्व विधायक), कवि एवं शायर अशोक मिज़ाज , डॉ. रंजना मिश्रा जी , डॉ. इमराना सिद्दीकी , डॉ. अमर कुमार जैन , नरेंद्र सिंह तोमर (जिला संयोजक, उद्यमिता विकास केंद्र ) सहित समस्त शिक्षकगण एवं महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।