सागर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर खुरई नगर में आयोजित पर संचलन में सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हों, खुरई की जनता इस अवसर पर विशेष सजावट कर पथ संचलन का सभी स्थानों पर स्वागत करें। यह अपील पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं व खुरई की जनता से की है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह यहां मुख्यमंत्री दीनदयाल रसोई केंद्र का निरीक्षण किया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि 12 अक्तूबर को खुरई नगर में निकाले जा रहे पथ संचलन में वे स्वयं भी सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन है। इस संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस अवसर पर देश व दुनिया में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस दौरान खुरई में भी संघ का पथ संचलन निकाला जाएगा जिसके स्वागत के लिए सभी खुरईवासी विशेष तैयारियां कर रहे हैं। पथ संचलन मार्ग पर विशेष सजावट, घरों के सामने रंगोली और पुष्प वर्षा से सभी पथ संचलन का स्वागत करेंगे। बैठक में पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने प्रांगण के हिस्से में संचालित मीट मार्केट को शिफ्ट करने के निर्देश सीएमओ को दिए। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने जनपद पंचायत कार्यालय खुरई में समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों ,नगरपालिका व सभी नगर परिषद क्षेत्रों में दीपावली पर्व को देखते हुए 13 अक्तूबर से 18 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चला कर सभी स्कूलों व शासकीय भवनों की पुताई सफाई हो।
बैठक स्थल पर उन्होंने जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व जनसामान्य को बुलाया और उन सभी की समस्याओं को सुन कर समाधान किया।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने यहां की कृषि उपज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पहुंचे और खाद वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम श्री मनोज चौरसिया सहित सभी अधिकारियों को मौके पर ही बुला कर निर्देश दिए कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो। खाद वितरण में असुविधा न हो। उन्होंने वितरण काऊंटरों की संख्या बढ़वाई तथा महिलाओं के लिए अलग से वितरण काऊंटर बनवाया।
जनपद में बैठक के दौरान खुरई जनपद अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगदा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप उपस्थित रहे। दीनदयाल रसोई परिसर में नगर भाजपा मंडल व महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
