सागर । मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने सागर संभागीय आयुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी.आर., नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालन यंत्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालन यंत्री यू.ए.डी.डी.भोपाल जीवेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मेघ तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपयुक्त है। उन्होंने उपस्थित केमिस्ट से परीक्षण प्रक्रिया, उपयोग किए जा रहे रसायनों एवं गुणवत्ता नियंत्रण की पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
अपर मुख्य सचिव ने क्लोरीन हाउस का भी निरीक्षण किया तथा टाटा द्वारा निर्मित 5.7 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर हाउस में स्थापित स्काडा सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्टम के माध्यम से जल आपूर्ति की निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जाए और नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कनेरादेव में बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और समय पर कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदार को तीन माह में 180 आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिये अन्यथा की स्थिति में ठेकेदार के विरूध्द सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तिली चौराहा स्थित आडीटोरियम निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होने आडीटोरियम की डिजाईन एवं ड्राइंग का अवलोकन कर पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण उपरांत अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र. शासन भोपाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम आवास योजना, अमृत-1 एंड अमृत-2 योजना, वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज पाईप लाईनों की समीक्षा गीता भवन प्रोजेक्ट, रिवेन्यु विभाग, इलेक्ट्रिक कार्य, अर्बन चौलेंज फंड, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास, एसडीएमएफ, ई-नगर पालिका कार्य, सागर स्मार्ट सिटी के लंबित कार्य, फाइनेंसियल लाइबिल्टी, टी एन्ड सी पी के मास्टर प्लांन की एएचपी में लेंड अलॉटमेन्ट जानकारी, पीएम ई-बस सेवा,स्पर्श पोर्टल, वॉटर सप्लाई लाइन मेजर वर्क आदि की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। मेनपानी में एल.आई.जी./ एम.आई.जी. आदि के हितग्राहियो को अधिपत्य देने हेतु रजिस्ट्री कराने हेतु कलेक्टर को शीघ्र नामातरंण कराने हेतु निर्देश दिये गये ताकि मेनपानी के हितग्राहियो के आवासो की रजिस्ट्री की जाकर प्राप्त राशि से अन्य आवास योजना के कार्य पूर्ण किये जावे। तिली चौराहा स्थित निर्माणाधीन आटोरियम का निरीक्षण किया जिसमें किये जा रहे कार्याे की गुणवत्ता निर्धारित मानको के अनुसार करने के निर्देश दिये गये । जिन हितग्राहियो की राशि जारी हो चुकी है उनकी जियो ट्रेकिग कार्य तत्काल पूर्ण कराये। प्रधानमंत्री आवास योजना में बी.एल.सी.के सभी 532 अपूर्ण अवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, मेनपानी में आवंटित भूखण्डों की नियमानुसार रजिस्ट्री कराकर क्रास सब्सिडी की राशि से आवास योजना के मकानों की पूर्ण कराने की कार्यवाही करें। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 आई.एस.एस.के अंतर्गत आवास योजना में नगर निगम एवं अन्य शासकीय विभागो के कर्मचारियो को अगर आवास लेना है तो उसे अभियान चलाकर आवास दिलाने की कार्यवाही करें। सालिड बेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में उन्होने 60 हजार सीवर कनेक्शन के विरूद्ध 30 हजार कनेक्शन किये जाने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए 30 हजार शेष कनेक्शनो को पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा कार्य पूर्ण न होने पर ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही योजना की डी.पी.आर. एवं अन्य कार्यवाही की सम्पूर्ण रिपोर्ट के साथ तीन दिवस में भोपाल में समक्ष मे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ।सी.एन.डी. बेस्ट के संबंध में उन्होने अभी तक किये गये भुगतान की स्थिति, एवं सी. एण्ड डी.श् बेस्ट से तैयार सामग्री की जानकारी एवं उनके फोटोग्राफ की जानकारी चाही गई । संबंधित कन्सलटेंट के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये। सी.बी.जी. बायोगेस के लिए आवश्यकतानुसार प्रोजेक्ट तैयार कराने के निर्देश दिये गये । कचरे का समय पर निष्पादन करने हेतु रेमकी कंपनी को निर्देश दिये गये। एवं डम्प साइड से कचरा उठवाने में हुए व्यय को रेमकी के बिल से काटकर शेष राशि का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये । एस.बी.एम. स्वच्छता सर्वेक्षण में रेकिंग लाने हेतु कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की राशि से फुटपाथ निर्माण एवं वायु की गुणवत्ता को अच्छा बनाने एवं प्रदुषण कम करने हेतु योजना तैयार करें स्टेट लेवल पर डेटा सेन्टर बना रहे है जिसमे आप जो रिपोर्ट कर रहे है उसमें दर्ज होगी । अमृत योजना 01 के कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही अमृत 2 के कार्य कराना सुनिश्चित करने, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जी.आई.एस. सर्वे अनुसार दर्ज सम्पतियों का कर संग्राहक से सत्यापन कराये जाने तथा ऐसी प्रापर्टी जो व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करती है ऐसी सम्पतियों पर व्यवसायिक कर लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी की जाने वाली सामग्रियांे का परीक्षण उपरांत नियमानुसार क्रय करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
*नगर पालिक निगम के सफाई एवं सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की*
अपर मुख्य सचिव द्वारा शहर भ्रमण के दौरान नगर पालिक निगम के सफाई एवं सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की । उन्होने कहा कि मैं, पहिले भी कई बार सागर आ चुका लेकिन वर्तमान में सागर का स्वरूप आकर्षित करने वाला है उन्होने कहा कि सड़के चौडी एवं सौन्दर्य के साथ व्यवस्थित हुई है। तालाब का सौन्दर्यीकरण भी देखने लायक है, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता की विभिन्न गतिविधियॉं भी की जा रही है। उन्होनें कहा कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में और बेहतर रैंक सागर को प्राप्त करायें। उन्होने सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में सागर नगर निगम द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रशंसा व्यक्त की।