Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » आपकी महापौर आपके द्वार जनचौपाल शिवाजी नगर वार्ड में आयोजित किया गया प्रत्येक परिवार अपने एसआईआर सर्वे फार्म को शीघ्र जमा करें-महापौर
    ताजा ख़बरें

    आपकी महापौर आपके द्वार जनचौपाल शिवाजी नगर वार्ड में आयोजित किया गया प्रत्येक परिवार अपने एसआईआर सर्वे फार्म को शीघ्र जमा करें-महापौर

    admin By adminDecember 3, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी महापौर आपके द्वार कार्यक्रम लगातार वार्डों में आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 3 दिसंबर, बुधवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में शिवाजी नगर वार्ड में वन विभाग के पास, “आपकी महापौर आपके द्वार जनचौपाल एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण (एस.आई.आर. सर्वे) शिविर” का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि नगर निगम का प्रथम दायित्व है कि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आपकी महापौर आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि जिम्मेदार अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनें और तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। महापौर ने कहा कि एसआईआर सर्वे लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची का अद्यतन कार्य किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एस आई आर की तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है अतः प्रत्येक परिवार अपने एसआईआर सर्वे फार्म को शीघ्र जमा करें अगर कोई समस्या आ रही है तो संबंधित वार्ड के बीएलओ से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और पारदर्शी तैयार होना आने वाले चुनावों के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए फार्म में सही जानकारी दें जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
    शिविर में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पानी, ड्रेनेज साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की खराबी, कचरा संग्रहण, सड़क मरम्मत, पेंशन संबंधी कार्य, पीएम स्वनिधि, प्रधान मंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण कराने,पेंशन योजना,
    जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्तिकर, नामांतरण, प्रकरण, पार्क के कार्यों सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर द्वारा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि प्रत्येक समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिवाजी नगर वार्ड में लंबित कार्यों की प्राथमिकता से समीक्षा कर तत्काल कार्यवाही की जाए। साथ ही वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्ती और नालियों की सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए ।
    शिविर में उपस्थित हुए अर्जुन सिंह राजपूत को प्रधानमंत्री आवास योजना में जियो टेगिंग न होने से दूसरी किश्त का लाभ नहीं मिल पा रहा था,महापौर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर तत्काल जियोटेगिंग करवाई, शीघ्र ही उनको दूसरी किश्त प्राप्त हो जाएगी और आवास का निर्माण हो सकेगा। इसी प्रकार लक्ष्मीनारायण दुबे को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने की आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शिविर में समग्र आई डी, राशन पर्ची का लाभ हितग्राहियों को दिया गया तथा विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर उसको बदलवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश महापौर ने प्रकाश प्रभारी को दिए । शिवाजी नगर वार्ड में आयोजित शिविर में नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे बताने और समाधान प्राप्त करने में बहुत सुविधा मिल रही है तथा छोटी -छोटी समस्याओं के निराकरण हेतु नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
    नगर निगम द्वारा 5 दिसंबर को गोपालगंज वार्ड एवं वृंदावन वार्ड में आपकी महापौर आपके द्वार एवं एसआईआर सर्वे शिविर आयोजित किया तथा आगे भी विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम आई सी सदस्य राजकुमार पटेल, वार्ड पार्षद हेमंत यादव, प्रहलाद पटेल,पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी, अजय समाधिया, संजू पटेल, डॉक्टर वर्मा जी, महेंद्र यादव, मोहन पटेल ,अनिल तिवारी, वीरू सोनी, चंदन सोनी, राहुल रैकवार, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, इंजीनियर दिनकर शर्मा, प्रकाश प्रभारी आसिमा तिर्की सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.